ऊर्जा निगम कर्मियों की सुरक्षा भगवान भरोसे , अजय राय ने उठाए गंभीर सवाल

झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने झारखंड ऊर्जा विकास निगम के अंतर्गत राज्य के विभिन्न सप्लाई एरिया बोर्ड में कार्यरत मानव दिवस एवं आउटसोर्सिंग कर्मियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
अजय राय

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने झारखंड ऊर्जा विकास निगम के अंतर्गत राज्य के विभिन्न सप्लाई एरिया बोर्ड में कार्यरत मानव दिवस एवं आउटसोर्सिंग कर्मियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद विभाग और संबंधित एजेंसियां श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं हैं।

Read More : रांची समेत कई जिलों में बारिश के आसार, विभाग ने जारी किया अलर्ट

अजय राय ने आरोप लगाया कि हाल के दिनों में राज्य के विभिन्न सप्लाई एरिया में आधा दर्जन से अधिक दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कई कर्मियों की मौत हुई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसके बावजूद पीड़ित परिवारों को समय पर मुआवजा, आर्थिक सहायता या अन्य आवश्यक सहयोग उपलब्ध नहीं कराया गया है।

सुरक्षा उपकरण और प्रशिक्षण की उठाई मांग

उन्होंने कहा कि यदि सभी कर्मियों को निर्धारित सुरक्षा उपकरण (सेफ्टी किट), आवश्यक सुरक्षा प्रशिक्षण और कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाता, तो कई दुर्घटनाओं को रोका जा सकता था। श्रमिकों की जान जोखिम में डालकर उनसे काम कराना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

Read More : मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा का नारी सशक्तिकरण अभियान, छात्राओं को मिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण

सरकार और प्रबंधन से की कार्रवाई की मांग

झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने राज्य सरकार और झारखंड ऊर्जा विकास निगम प्रबंधन से सभी दुर्घटनाओं की उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषी अधिकारियों एवं संबंधित एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा मृतक और घायल कर्मियों के परिवारों को तत्काल उचित मुआवजा एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Read More : देवघर श्रावणी मेले की तैयारी तेज, बाबा मंदिर में मोबाइल प्रतिबंध की तैयारी

संघ ने यह भी मांग की है कि राज्य के सभी सप्लाई एरिया बोर्ड में कार्यरत कर्मियों के लिए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। अजय राय ने चेतावनी दी कि यदि जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो श्रमिक हित में व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *