वियतनाम में भारतीय पर्यटकों की नाव पलटी, 15 की मौत, 21 को बचाया गया

वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक टूरिस्ट नाव पलट गई। हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई।
भारतीय

हनोई : वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक टूरिस्ट नाव पलट गई। हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। नाव पर कुल 36 लोग सवार थे, जिनमें 32 भारतीय पर्यटक और चार चालक दल के सदस्य शामिल थे। मृतकों में अधिकांश पर्यटक तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बताए जा रहे हैं। बचाव अभियान पूरा कर लिया गया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

read more : लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर विदेशों में शिकंजा, फ्रांस में गिरफ्तारी और कनाडा का बड़ा एक्शन

स्थानीय मीडिया के अनुसार हादसा शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। पर्यटकों को फु क्वोक के पास स्थित होन मे रुट न्गोआई द्वीप घुमाने ले जाया जा रहा था। द्वीप से लगभग 400 मीटर की दूरी पर नाव अचानक पलट गई। घटना के बाद आसपास मौजूद नौकाओं और बचाव एजेंसियों ने तुरंत राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

भारतीय दूतावास ने बनाया कंट्रोल रूम

हादसे के बाद वियतनाम स्थित भारतीय दूतावास लगातार स्थानीय प्रशासन और बचाव एजेंसियों के संपर्क में है। दूतावास ने प्रभावित भारतीय नागरिकों और उनके परिजनों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया है। सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14 और +84 33 452 0414 जारी किए गए हैं। भारतीय दूतावास ने कहा है कि स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर सभी प्रभावित भारतीय नागरिकों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है यह द्वीप

होन मे रुट न्गोआई द्वीप अपने साफ समुद्र, छोटे समुद्र तटों और कोरल रीफ डाइविंग के लिए प्रसिद्ध है। यहां पहुंचने के लिए पर्यटक आमतौर पर एन थोई बंदरगाह से नाव या स्पीडबोट का उपयोग करते हैं। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

read more : भारत-चीन सहयोग पर जोर, राजदूत विक्रम दोराईस्वामी ने क्वानझोउ में की अहम बैठक

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *