रांची समेत कई जिलों में बारिश के आसार, विभाग ने जारी किया अलर्ट

झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों में 13 और 14 जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
बारिश

रांची : झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों में 13 और 14 जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है। वहीं, 12 से 14 जुलाई के बीच राज्य के विभिन्न हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना को देखते हुए संबंधित जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Read More : हजारीबाग में हाथियों के हमले से ग्रामीण की मौत, मुआवजे की मांग

मौसम विभाग के अनुसार, 12 जुलाई को राज्य के उत्तर-पूर्वी और उससे सटे मध्यवर्ती क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं, 13 जुलाई को उत्तर-पूर्वी, मध्यवर्ती और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने का अनुमान है। इसके अलावा 14 जुलाई को उत्तर-पूर्वी और उससे सटे मध्यवर्ती जिलों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग ने लोगों से मौसम को देखते हुए आवश्यक सतर्कता बरतने की अपील की है।

बारिश से मौसम हुआ सुहावना

मौसम विभाग के मुताबिक, जुलाई में मानसून के दोबारा सक्रिय होने के बाद राजधानी रांची सहित राज्य के लगभग सभी जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक 94.2 मिलीमीटर वर्षा जामताड़ा डीवीसी क्षेत्र में रिकॉर्ड की गई। इसी अवधि में राज्य का सर्वाधिक तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस पाकुड़ में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रिकॉर्ड हुआ।

प्रमुख शहरों का तापमान

शनिवार को रांची और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। बीच-बीच में हल्की बारिश होती रही, जिससे मौसम सुहावना बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को रांची का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जमशेदपुर में अधिकतम 32.4 डिग्री और न्यूनतम 24.0 डिग्री सेल्सियस, डाल्टनगंज में अधिकतम 32.4 डिग्री और न्यूनतम 24.4 डिग्री सेल्सियस, बोकारो में अधिकतम 31.1 डिग्री और न्यूनतम 25.1 डिग्री सेल्सियस, जबकि चाईबासा में अधिकतम 31.8 डिग्री और न्यूनतम 23.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

Read More : रांची नगर निगम बोर्ड बैठक में विकास योजनाओं पर मंथन, सफाई से लेकर स्ट्रीट लाइट तक कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *