हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बना हुआ है। जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड स्थित बारा गांव में हाथियों के हमले में एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। वहीं, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए मृतक के परिजनों को मुआवजा देने और हाथियों को आबादी वाले क्षेत्र से हटाने की मांग की है।
read more : रांची से 3 महानगरों के लिए नई फ्लाइट्स की तैयारी, इंडिगो ने भेजा प्रस्ताव
मिली जानकारी के अनुसार बारा गांव निवासी भुवनेश्वर महतो जंगली हाथियों की चपेट में आ गए। हाथियों ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए।
वन विभाग पर लापरवाही का आरोप
घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि इलाके में लंबे समय से जंगली हाथियों की आवाजाही हो रही है, लेकिन विभाग की ओर से उन्हें आबादी वाले क्षेत्र से हटाने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए। ग्रामीणों का आरोप है कि समय रहते कार्रवाई होती तो इस घटना को टाला जा सकता था।
read more : बाबा टांगीनाथ धाम में मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने की पूजा, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के दिए निर्देश
मुआवजे और सुरक्षा व्यवस्था की मांग
ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को जल्द सरकारी मुआवजा देने, हाथियों को आबादी वाले क्षेत्र से हटाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। वन विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने और आगे की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।
read more : 4 जुलाई से लापता नीरज हाजरा का शव मिला, गिरिडीह में सड़क जाम कर प्रदर्शन



