बाबा टांगीनाथ धाम में मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने की पूजा, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के दिए निर्देश

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह अपने परिवार के साथ गुमला जिले के डुमरी प्रखंड स्थित प्रसिद्ध बाबा टांगीनाथ धाम पहुंचीं।
बाबा टांगीनाथ धाम

अपनी भाषा में पढ़ें

गुमला : झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह अपने परिवार के साथ गुमला जिले के डुमरी प्रखंड स्थित प्रसिद्ध बाबा टांगीनाथ धाम पहुंचीं। यहां उन्होंने भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। पूजा के बाद मंत्री ने टांगीनाथ धाम विकास समिति के सदस्यों के साथ मंदिर परिसर का निरीक्षण कर विकास कार्यों की समीक्षा की।

read more : पलामू में मानव तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 27 नाबालिगों को पुलिस ने किया रेस्क्यू

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कहा कि बाबा टांगीनाथ धाम को धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार गंभीरता से कार्य करेगी। उन्होंने विकास समिति को धाम में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं और विकास कार्यों का विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य शुरू किए जा सकें।

विकास कार्यों और साफ-सफाई पर दिया जोर

भ्रमण के दौरान मंत्री ने धाम में स्थित ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाले प्रसिद्ध त्रिशूल के बारे में विकास समिति के सदस्यों से जानकारी ली। समिति ने उन्हें त्रिशूल से जुड़ी धार्मिक मान्यताओं और स्थानीय जनश्रुतियों से अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान मंत्री की नजर त्रिशूल के समीप स्थित हवन कुंड पर पड़ी, जहां साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सफाई कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही हवन कुंड की सुरक्षा और पवित्रता बनाए रखने के लिए उसके चारों ओर सुरक्षा जाली लगाने के भी निर्देश दिए।

read more : चलती ट्रेन से गिरा यात्री, RPF की तत्परता से बची जान

विकास समिति को बैठक के लिए किया आमंत्रित

मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने टांगीनाथ धाम विकास समिति के सदस्यों को बैठक के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि धाम के समग्र विकास से जुड़े सभी आवश्यक कार्यों का विस्तृत प्रस्ताव जल्द तैयार किया जाए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार बाबा टांगीनाथ धाम को धार्मिक पर्यटन के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी, टांगीनाथ धाम विकास समिति के सदस्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। मंत्री के दौरे से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में धाम के विकास को लेकर नई उम्मीद जगी है।

read more : 4 जुलाई से लापता नीरज हाजरा का शव मिला, गिरिडीह में सड़क जाम कर प्रदर्शन

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.