पलामू में मानव तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 27 नाबालिगों को पुलिस ने किया रेस्क्यू

झारखंड के पलामू जिले में मानव तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 27 नाबालिग लड़के-लड़कियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया है।
पुलिस

पलामू : झारखंड के पलामू जिले में मानव तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 27 नाबालिग लड़के-लड़कियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया है। सभी नाबालिग लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उन्हें बिहार के सासाराम में धान रोपाई के कार्य के लिए ले जाया जा रहा था।

Read More : रक्षाबंधन पर डाक विभाग 70 रुपये में देशभर में भेजें हैंडमेड राखी

शुक्रवार रात मिली गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने पड़वा और नावाबाजार थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की। इस दौरान पड़वा थाना क्षेत्र से 14 और नावाबाजार थाना क्षेत्र से 13 नाबालिगों को सुरक्षित बरामद किया गया। मामले में पुलिस ने बिहार के कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

नाबालिगों को भेजा गया सुरक्षित केंद्र

रेस्क्यू के बाद सभी नाबालिग लड़कियों को सखी वन स्टॉप सेंटर और लड़कों को बाल गृह भेजा गया है। वहीं, मामले में बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) ने भी कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीडब्ल्यूसी के सदस्य रवि शंकर ने शनिवार सुबह मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे प्रकरण की जानकारी मिली है और जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी नाबालिग धान रोपाई के लिए जा रहे थे तथा उनके साथ उनके परिजन भी मौजूद थे।

Read More : रांची के अशोक नगर हाई-प्रोफाइल चोरी केस में बड़ा खुलासा, 80 लाख की जगुआर से पहुंचे थे बदमाश; फर्जी आधार से होटल में ठहरे

सभी पहलुओं से जांच में जुटी पुलिस

पुलिस पूरे मामले की जांच मानव तस्करी के सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कर रही है। साथ ही मामले में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी भी की जा रही है।

Read More : रांची में राशन कार्ड पर बड़ी कार्रवाई, 115 अपात्र लाभुकों को 3.5 करोड़ रुपये का रिकवरी नोटिस

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *