रांची में राशन कार्ड पर बड़ी कार्रवाई, 115 अपात्र लाभुकों को 3.5 करोड़ रुपये का रिकवरी नोटिस

रांची। रांची जिले के रातू प्रखंड में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के दुरुपयोग पर आपूर्ति विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने जांच के दौरान अपात्र पाए गए 115 राशन कार्डधारियों को करीब 3.5 करोड़ रुपये की रिकवरी का नोटिस जारी किया है। विभाग

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। रांची जिले के रातू प्रखंड में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के दुरुपयोग पर आपूर्ति विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने जांच के दौरान अपात्र पाए गए 115 राशन कार्डधारियों को करीब 3.5 करोड़ रुपये की रिकवरी का नोटिस जारी किया है। विभाग की इस कार्रवाई के बाद अपात्र लाभुकों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, नोटिस पाने वालों में 45 ऐसे राशन कार्डधारी शामिल हैं, जिनकी वार्षिक आय 6 लाख रुपये से अधिक है। वहीं 70 ऐसे लाभुक भी कार्रवाई के दायरे में आए हैं, जिनके नाम पर चार पहिया वाहन पंजीकृत पाए गए। नियमों के अनुसार ऐसे लोग राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) के तहत राशन के पात्र नहीं हैं।

प्रत्येक लाभुक पर लाखों रुपये की वसूली
आपूर्ति विभाग ने बताया कि अपात्र लाभुकों पर करीब 2.94 लाख रुपये से 3.19 लाख रुपये तक की रिकवरी निर्धारित की गई है। सभी 115 लाभुकों को नोटिस जारी कर निर्धारित समय के भीतर राशि जमा करने का निर्देश दिया गया है।

जांच के बाद हुई कार्रवाई

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, विभिन्न पंचायतों में राशन कार्डधारियों के दस्तावेजों और आर्थिक स्थिति की जांच के दौरान कई लोग अपात्र पाए गए। जांच में सामने आया कि कई लोगों ने आर्थिक रूप से सक्षम होने के बावजूद सरकारी योजना का लाभ लिया।

अन्य अपात्र लाभुकों पर भी चलेगा अभियान
आपूर्ति विभाग ने संकेत दिया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। यदि जांच में अन्य अपात्र लाभुक सामने आते हैं तो उनके खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई करते हुए रिकवरी नोटिस जारी किए जाएंगे।

विभाग ने पात्र लाभुकों से अपील की है कि यदि किसी ने गलत जानकारी देकर राशन कार्ड बनवाया है तो वह स्वयं आगे आकर कार्ड सरेंडर कर दें, अन्यथा जांच में दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *