रांची के अशोक नगर हाई-प्रोफाइल चोरी केस में बड़ा खुलासा, 80 लाख की जगुआर से पहुंचे थे बदमाश; फर्जी आधार से होटल में ठहरे

रांची। राजधानी रांची के पॉश इलाके अशोक नगर में हुई हाई-प्रोफाइल चोरी की जांच में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। जांच में खुलासा हुआ है कि वारदात को अंजाम देने वाले दो अपराधी करीब 80 लाख रुपये की जगुआर कार से 8 जुलाई

रांची। राजधानी रांची के पॉश इलाके अशोक नगर में हुई हाई-प्रोफाइल चोरी की जांच में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। जांच में खुलासा हुआ है कि वारदात को अंजाम देने वाले दो अपराधी करीब 80 लाख रुपये की जगुआर कार से 8 जुलाई की दोपहर रांची पहुंचे थे। कार पर उत्तर प्रदेश का नंबर प्लेट लगा था।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी जगन्नाथपुर स्थित बिरसा चौक के होटल पार्क रिट्रीट में ठहरे थे। होटल में कमरा लेने के लिए उन्होंने एक मुस्लिम व्यक्ति के नाम पर बने फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल किया। सीसीटीवी फुटेज से यह भी पता चला है कि होटल में ठहरने के दौरान दोनों कई बार बाहर गए, जिससे आशंका है कि वे वारदात से पहले इलाके की रेकी कर रहे थे।

रेकी के बाद बुधवार देर रात दोनों अशोक नगर रोड नंबर 4बी स्थित त्रिवेणी बिल्डर अखिलेश पांडेय के घर पहुंचे। एक आरोपी घर के अंदर घुसकर चोरी करता रहा, जबकि दूसरा बाहर निगरानी करता रहा। इसके बाद दोनों ने बिल्डर निशित केसरी के घर में भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन वहां मौजूद अंगरक्षक की फायरिंग के बाद वे भाग निकले।

वारदात के बाद दोनों आरोपी वापस होटल पार्क रिट्रीट पहुंचे और रातभर वहीं रुके। गुरुवार सुबह करीब 5:20 बजे होटल से निकलकर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और अन्य इनपुट के आधार पर यह स्पष्ट हुआ है कि आरोपी रांची छोड़ चुके हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि होटल में जमा कराया गया आधार कार्ड भी फर्जी था। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि अपराधियों का एक तीसरा साथी दूसरी कार में मौजूद था, जो होटल के बाहर रहकर पुलिस की गतिविधियों पर नजर रख रहा था।

एसआईटी का गठन

घटना की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी पारस राणा ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। टीम का नेतृत्व कोतवाली एएसपी निखिल राय करेंगे। एसआईटी में कोतवाली, धुर्वा, जगन्नाथपुर और पुंदाग ओपी के थाना प्रभारियों को शामिल किया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *