राज्य स्थापना दिवस समारोह में 43 झारखंड आंदोलनकारी होंगे सम्मानित

हजारीबाग : राज्य स्थापना दिवस समारोह के अंतिम दिन 28 दिसंबर को जिले के चिन्हित झारखंड आंदोलनकारियों को जिला और प्रखंड स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। उपायुक्त ने झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के नेता गणेश कुमार सीटू और प्रवीण मेहता के साथ हुई वार्ता के

राज्य स्थापना दिवस समारोह

अपनी भाषा में पढ़ें

हजारीबाग : राज्य स्थापना दिवस समारोह के अंतिम दिन 28 दिसंबर को जिले के चिन्हित झारखंड आंदोलनकारियों को जिला और प्रखंड स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। उपायुक्त ने झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के नेता गणेश कुमार सीटू और प्रवीण मेहता के साथ हुई वार्ता के बाद इस पर सहमति दी है।
जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में गणेश कुमार वर्मा, अंगेश कुमार शर्मा, सुंदरी देवी, जयप्रकाश नारायण, कैलाश राम और महेश बेदिया समेत कुल 43 आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। अन्य चिन्हित आंदोलनकारियों को उनके संबंधित प्रखंडों में सम्मानित किया जाएगा।
गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अधिसूचना संख्या 4598, दिनांक 02.12.2025 के तहत जिले के कुल 671 आंदोलनकारियों को चिन्हित कर उनकी सूची जिला प्रशासन को भेजी गई थी। सूची मिलने के बावजूद सम्मान समारोह आयोजित नहीं होने पर मोर्चा के नेता गणेश कुमार सीटू और प्रवीण मेहता लगातार पत्राचार और व्यक्तिगत मुलाकात के माध्यम से प्रशासन से सम्मान देने की मांग कर रहे थे। अब प्रशासन की पहल के बाद आंदोलनकारियों में खुशी का माहौल है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *