रांची: झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की पांच दिनों से जारी हड़ताल आखिरकार रविवार को समाप्त हो गयी. स्वास्थ्य विभाग के साथ हुई त्रिपक्षीय वार्ता में कर्मचारियों की मांगों पर सहमति बनने के बाद संघ ने हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया। इससे राज्य में प्रभावित हो रही आपातकालीन एंबुलेंस सेवा के सामान्य होने की उम्मीद है।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में अगस्त से अक्टूबर तक का बकाया वेतन भुगतान, मनमानी वेतन कटौती की जांच, नौकरी की सुरक्षा, न्यूनतम मजदूरी, ईपीएफ और ईएसआईसी का लाभ शामिल है. इसके अलावा एंबुलेंस की मरम्मत के नाम पर कर्मचारियों से निजी राशि खर्च कराने और वेतन भुगतान में अनियमितता का मुद्दा भी उठाया गया था।
108 एंबुलेंस कर्मचारियों की समस्याओं और मांगो पर त्रिपक्षीय बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधिकारी, झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ, झारखंड के प्रतिनिधि और सम्मान फाउंडेशन कंपनी के प्रतिनिधि शामिल हुए।
also read : अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार


