पांकुड़: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने संथाल परगना दौरे के दूसरे दिन राजमहल और पाकुड़ विधानसभा क्षेत्रों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुनवाई से जुड़े दस्तावेजों और अभिलेखों की जांच कर अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली।
किसी भी मतदाता का नाम निर्धारित प्रक्रिया पूरी किए बिना नहीं हटाया जाएगा
के. रवि कुमार ने स्पष्ट किया कि किसी भी मतदाता का नाम निर्धारित प्रक्रिया पूरी किए बिना नहीं हटाया जाएगा। इसके लिए दो बार नोटिस, सुनवाई, घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन और तथ्यों की जांच के बाद कारणयुक्त अंतिम आदेश जारी करना अनिवार्य है। उन्होंने एक अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के आवेदन भी प्राप्त करने का निर्देश दिया।
पाकुड़ में उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पश्चिम बंगाल में दस्तावेज बनवाने के लिए आवेदन किया है और उन्हें एसआईआर के तहत नोटिस मिला है, वे अपने आवेदन की पावती संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को उपलब्ध कराएं। इससे पश्चिम बंगाल के अधिकारियों से समन्वय कर दस्तावेज उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
also read : महिला सशक्तिकरण के लिये निकाली गई पदयात्रा, नुक्कड़ नाटक का हुआ मंचन


