अपेंडिक्स ऑपरेशन के बाद किशोरी की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

लातेहार: जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के शेरगाड़ा रोड स्थित अफजल लाइफ केयर हॉस्पिटल में एक किशोरी की मौत के बाद रविवार को परिजनों ने जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार किशोरी शेरगाड़ा उच्च विद्यालय में छठी कक्षा की छात्रा थी। शुक्रवार को पेट में

परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

अपनी भाषा में पढ़ें

लातेहार: जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के शेरगाड़ा रोड स्थित अफजल लाइफ केयर हॉस्पिटल में एक किशोरी की मौत के बाद रविवार को परिजनों ने जमकर हंगामा किया।

जानकारी के अनुसार किशोरी शेरगाड़ा उच्च विद्यालय में छठी कक्षा की छात्रा थी। शुक्रवार को पेट में दर्द की शिकायत के बाद परिजनों ने उसे इस अस्पताल में भर्ती कराया था। चिकित्सकों ने कहा कि इसका अपेंडिक्स का ऑपरेशन करना पड़ेगा। इसके बाद शनिवार को उसका अपेंडिक्स का ऑपरेशन किया गया।

आरोप है कि ऑपरेशन के बाद देर रात उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। किशोरी के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि किशोरी की मौत के बाद उन्हें बिना जानकारी दिए अस्पताल कर्मी शव को रांची ले गए और वहां एक अस्पताल में छोड़कर चले गए. इसके बाद रविवार को परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच कर हंगामा किया।

सूचना मिलने पर बालूमाथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की बात कही।  थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

also read : निजी क्षेत्र की भागीदारी से भारत की अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार : अनिल अग्रवाल

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *