निजी क्षेत्र की भागीदारी से भारत की अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार : अनिल अग्रवाल

जमशेदपुर: वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने भारत की आर्थिक विकास दर बढ़ाने और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए सरकार और निजी क्षेत्र के बीच बेहतर सहयोग की जरूरत बताई है। हाल ही में सोशल मीडिया पर साझा अपने

वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर: वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने भारत की आर्थिक विकास दर बढ़ाने और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए सरकार और निजी क्षेत्र के बीच बेहतर सहयोग की जरूरत बताई है। हाल ही में सोशल मीडिया पर साझा अपने विचारों में उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधन, ऊर्जा, विनिर्माण और भारी उद्योग जैसे क्षेत्रों में निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने से उत्पादन और रोजगार को बढ़ावा मिल सकता है।
श्री अग्रवाल ने सरकारी कंपनियों के निजीकरण के साथ दो शर्तें रखने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की छंटनी नहीं होनी चाहिए और रोजगार के अवसर तीन गुना बढ़ाए जाने चाहिए। उन्होंने निजीकरण से प्राप्त राशि का इस्तेमाल सरकारी कर्ज घटाने और बुनियादी ढांचे के विकास में करने की बात भी कही।
उ
न्होंने कारोबार को आसान बनाने के लिए लंबी मंजूरी प्रक्रियाओं के बजाय स्व-प्रमाणन और सरल नियमों की वकालत की। साथ ही खनिज, धातु और हाइड्रोकार्बन क्षेत्रों में अन्वेषण को युवाओं और स्टार्टअप के लिए बड़ा अवसर बताया। उनका सुझाव है कि स्टार्टअप अपनी खोजों को ओएनजीसी और हिंदुस्तान जिंक जैसी स्थापित कंपनियों को बेच सकें, जिससे नए उद्यमों और रोजगार को बढ़ावा मिले।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *