नेपाल के PM बालेंद्र शाह पहुंचे दिल्ली, प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत का पहला दौरा

नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह भारत पहुंच गए हैं। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। नेपाल के वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले, विदेश मंत्री शिशिर खनाल, प्रधानमंत्री के मुख्य सलाहकार कुमार ब्यांजंकर और अन्य

नेपाल के PM बालेंद्र शाह पहुंचे दिल्ली

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह भारत पहुंच गए हैं। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। नेपाल के वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले, विदेश मंत्री शिशिर खनाल, प्रधानमंत्री के मुख्य सलाहकार कुमार ब्यांजंकर और अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ, नेपाली प्रधानमंत्री नेपाल एयरलाइंस के विमान से दिल्ली पहुंचे। मार्च 2026 में पदभार ग्रहण करने के बाद बालेंद्र शाह की यह पहली भारत यात्रा है। साथ ही प्रधानमंत्री के रूप में उनकी पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा भी है।

राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी के साथ हाेगी मुलाकात

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बालेंद्र शाह का यह दौरा कई क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने का अवसर प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह 23 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस दौरान भारत-नेपाल संबंधों के व्यापक दायरे की समीक्षा की जाएगी और क्षेत्रीय एवं वैश्विक स्तर पर साझा चिंताओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

also read : सात साइबर अपराधी गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बन करते थे ठगी

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *