रांची में भाजपा कार्यकर्ताओं संग डॉ. प्रदीप वर्मा ने सुनी ‘मन की बात’, बांटे पौधे

रांची : झारखंड भाजपा के उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने रविवार को खिजरी विधानसभा क्षेत्र के सिलवे मानकीढीपा स्थित बूथ संख्या-169 पर भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया। कार्यक्रम

प्रदीप वर्मा

रांची : झारखंड भाजपा के उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने रविवार को खिजरी विधानसभा क्षेत्र के सिलवे मानकीढीपा स्थित बूथ संख्या-169 पर भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया। कार्यक्रम के बाद ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत ग्रामीणों के बीच पौधों का वितरण भी किया गया।

Read More : JPSC परीक्षा पर बाबूलाल मरांडी का बड़ा आरोप, निष्पक्ष जांच और FIR की उठाई मांग

डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण, सामाजिक उत्तरदायित्व, पर्यावरण संरक्षण, नवाचार, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और जनभागीदारी के लिए प्रेरित करने वाला एक सशक्त जनआंदोलन बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार समाज के हर वर्ग को सकारात्मक सोच के साथ देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देते हैं।

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत बांटे गए पौधे

कार्यक्रम के उपरांत प्रधानमंत्री के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत ग्रामीण भाइयों और बहनों के बीच पौधों का वितरण किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित भारत के निर्माण का संकल्प लिया। डॉ. वर्मा ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे, तो यह अभियान देशभर में हरित क्रांति का मजबूत आधार बन सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस जनअभियान से जुड़ने और अधिकाधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

कार्यक्रम में कई भाजपा पदाधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर भाजपा प्रलेखन विभाग के प्रदेश संयोजक अमित चरण, मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम मिश्रा, महामंत्री मनसा महतो, रोहन पाहन, उपाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, केडी सिंह, सिलवे पंचायत समिति सदस्या श्रुति मुंडा, वरिष्ठ नेता गाजू महतो, रामकृष्ण महतो सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *