बोकारो में अवैध तेल डिपो में लगी भीषण आग, 1000 लीटर से अधिक तेल जला

बोकारो : बोकारो के जरीडीह थाना इलाके में अवैध तरीके से चल रहे तेल डिपो में अचानक आग लग गई। आग लगते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। घटना जैनामोड़ फोरलेन चौक के पास की है, जहां चोरी-छिपे पेट्रोल, डीजल और एथेनॉल जमा

तेल डिपो

अपनी भाषा में पढ़ें

बोकारो : बोकारो के जरीडीह थाना इलाके में अवैध तरीके से चल रहे तेल डिपो में अचानक आग लग गई। आग लगते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। घटना जैनामोड़ फोरलेन चौक के पास की है, जहां चोरी-छिपे पेट्रोल, डीजल और एथेनॉल जमा करके रखा गया था। आग इतनी भयानक थी कि आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने की खबर मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। इसके बाद दमकलकर्मियों ने काफी देर तक मशक्कत की और किसी तरह आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि इस आग में एक हजार लीटर से ज्यादा पेट्रोल, डीजल और एथेनॉल जलकर राख हो गया।

Read More : धनतेरस पर जमशेदपुर के बाजारों में रौनक, सोना-चांदी से कारों तक खरीदारी

आग में एक हजार लीटर से अधिक तेल जलने की बात

जैनामोड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंह के अनुसार, फोरलेन चौक के पास स्थित तेल डिपो में लगी आग में एक हजार लीटर से अधिक पेट्रोल, डीजल और एथेनॉल जलकर राख हो गया। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों और नुकसान का आधिकारिक आकलन अभी सामने नहीं आया है। आग की भयावहता को देखते हुए स्थानीय लोग काफी देर तक दहशत में रहे। दमकलकर्मियों की कोशिशों के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

पुलिस-प्रशासन की मिलीभगत से अवैध डिपो चलाने का आरोप

जैनामोड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन की मिलीभगत से इलाके में आधा दर्जन से अधिक अवैध तेल डिपो संचालित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि पेट्रोल, डीजल और एथेनॉल से लदे वाहनों से तेल निकालकर इन डिपो में जमा किया जाता है। इसके बाद इसे कम कीमत पर बेचा जाता है। संजय सिंह ने इस पूरे कारोबार पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

भीड़भाड़ वाले इलाके से अवैध डिपो हटाने की मांग

घटना के बाद संजय सिंह ने प्रशासन से जैनामोड़ इलाके में संचालित सभी अवैध तेल डिपो के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाले इलाके में पेट्रोल, डीजल और एथेनॉल जैसे ज्वलनशील पदार्थों का भंडारण कभी भी बड़े हादसे की वजह बन सकता है। उन्होंने प्रशासन से ऐसे डिपो की पहचान कर उन्हें बंद कराने की मांग की, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *