‘नीतीश सेतु’ के नाम से जाना जाएगा बिहार का यह छह लेन पुल, 21 नवंबर को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

पटना : बिहार के कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल का नाम अब पूर्व सीएम नीतीश कुमार के नाम पर ‘नीतीश सेतु’ रखा जाएगा। सीएम सम्राट चौधरी ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर

नीतीश सेतु
नीतीश सेतु

अपनी भाषा में पढ़ें

पटना : बिहार के कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल का नाम अब पूर्व सीएम नीतीश कुमार के नाम पर ‘नीतीश सेतु’ रखा जाएगा। सीएम सम्राट चौधरी ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे नवनिर्मित छह लेन पुल को जनता को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री का मुख्य कार्यक्रम वैशाली जिले के राजापाकर में होगा। यहीं से वे इस पुल का विधिवत उद्घाटन करेंगे।

पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान

कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल पटना के कच्ची दरगाह को सीधे वैशाली के बिदुपुर से जोड़ेगा। यह पुल राघोपुर इलाके से होकर गुजरेगा। पुल चालू हो जाने से पटना से उत्तर बिहार आना-जाना काफी आसान हो जाएगा। लोगों को घंटों लगने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा। साथ ही व्यापारियों को भी सामान लाने-ले जाने में सहूलियत होगी और कारोबार को रफ्तार मिलेगी।

21 नवंबर को बिहार दौरे पर आएंगे पीएम

पीएम नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे नीतीश सेतु को जनता को समर्पित करेंगे। इसे लेकर वैशाली जिले के राजापाकर में बड़ा कार्यक्रम रखा गया है। प्रधानमंत्री यहां सिर्फ पुल का उद्घाटन ही नहीं करेंगे, बल्कि बिहार को विकास की कई दूसरी सौगातें भी देंगे। इस मौके पर लोगों की सुविधा से जुड़ी और सड़क, पुल समेत बुनियादी ढांचे की कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.