मुंबई से धनबाद पहुंचा टिकटों का सौदागर, 1.74 लाख के 31 रेल टिकट के साथ गिरफ्तार

रांची: रेलवे टिकटों की कालाबाजारी के खिलाफ रेलवे सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर सीआईबी (CIB) धनबाद और रेलवे सुरक्षा बल (रेसुब) पोस्ट गोमो की संयुक्त टीम ने गुरुवार को गिरिडीह के मधुबन स्थित सिद्धायतन चैरिटेबल स्पिरिचुअल होम धर्मशाला

मुंबई से धनबाद पहुंचा टिकटों का सौदागर

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: रेलवे टिकटों की कालाबाजारी के खिलाफ रेलवे सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर सीआईबी (CIB) धनबाद और रेलवे सुरक्षा बल (रेसुब) पोस्ट गोमो की संयुक्त टीम ने गुरुवार को गिरिडीह के मधुबन स्थित सिद्धायतन चैरिटेबल स्पिरिचुअल होम धर्मशाला में स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी की।

तलाशी के दौरान धर्मशाला के कमरा नंबर 226 से टिकटों के सौदागर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक भाविक जसवंत राय सूचक (33 वर्षीय) महाराष्ट्र के मुंबई स्थित मालाड पश्चिम का रहने वाला है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से पिछले तीन दिनों में मधुबन रेलवे काउंटर से कटवाए गए 31 अदद भविष्य के रेल टिकट बरामद किए गए। इन टिकटों पर कुल 117 यात्रियों का सफर प्रस्तावित था। टिकटों का कुल मूल्य 1,74,630 रुपये बताया गया है।

रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने जरूरतमंद यात्रियों को टिकट उपलब्ध कराने के नाम पर प्रति टिकट 2,000 से 3,000 रुपये अतिरिक्त वसूलने की बात स्वीकार की। उन्होंने यह भी बताया कि कार्रवाई के दौरान सीआईबी धनबाद के सहायक उपनिरीक्षक शशिकांत तिवारी ने गवाहों की मौजूदगी में विधिवत जब्ती सूची तैयार कर टिकट और अन्य सामान जब्त किए।

टीम ने आरोपी के पास से दो इस्तेमाल किए हुए टच स्क्रीन मोबाइल फोन और 6,900 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। इस मामले में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोमो में कांड संख्या 789/26 -12 नवंबर 2026 के तहत रेल अधिनियम की धारा 143 में मामला दर्ज किया गया है. रेलवे एजेंसियां टिकटों की कालाबाजारी के नेटवर्क और इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही हैं।

also read : ‘नीतीश सेतु’ के नाम से जाना जाएगा बिहार का यह छह लेन पुल, 21 नवंबर को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

 

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.