नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला अत्यंत शर्मनाक, आरोपी विधायक की तत्काल गिरफ्तारी हो : संजय सेठ

रांची: रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची के सांसद संजय सेठ ने सिमडेगा की 14 वर्षीय आदिवासी किशोरी के साथ दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी के गंभीर मामले पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। इस मामले में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के विरुद्ध

सांसद संजय सेठ

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची के सांसद संजय सेठ ने सिमडेगा की 14 वर्षीय आदिवासी किशोरी के साथ दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी के गंभीर मामले पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। इस मामले में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज होने पर उन्होंने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन से तत्काल और कठोर कार्रवाई की मांग की है।
श्री सेठ ने कहा कि झारखंड में एक नाबालिग आदिवासी बेटी के साथ इस तरह के गंभीर अपराध का सामने आना बेहद शर्मनाक और चिंताजनक है। इससे भी अधिक दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि इस मामले में एक जनप्रतिनिधि का नाम सामने आया है। जो लोग जनता की सेवा और सुरक्षा का दायित्व निभाने की बात करते हैं, इनके द्वारा ही ऐसे गंभीर और घृणित कार्य लोकतांत्रिक व्यवस्था और सामाजिक विश्वास को झकझोरने वाला है।
उन्होंने कहा कि क्या झारखंड में आदिवासी बेटियों की सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है? क्या सत्ता में बैठे लोगों के लिए कानून के अलग मापदंड हैं? हेमंत सोरेन सरकार को इन सवालों का जवाब देना होगा।
श्री सेठ ने मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। आरोपी विधायक को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और जांच में किसी भी प्रकार का राजनीतिक दबाव या हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाए। पीड़िता और उसके परिवार को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए तथा पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों के तहत त्वरित न्याय सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि झारखंड की बेटियों की अस्मिता और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आदिवासी समाज की बेटियों को न्याय दिलाना केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सरकार का नैतिक दायित्व भी है।
श्री सेठ ने दो टूक कहा कि आरोपी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, कानून से ऊपर कोई नहीं है। बेटी को न्याय चाहिए, आरोपी को संरक्षण नहीं! इस मामले में सरकार की चुप्पी और पुलिस की निष्क्रियता किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.