बस परमिट के नवीनीकरण, अस्थाई परमिट के निर्गत करने की मांग को लेकर हुई बैठक

रांची: बस परमिट के नवीनीकरण, अस्थाई परमिट के निर्गत संबंधित लंबे समय से बनी हुई समस्याओं के साथ ही ट्रासंपोर्ट नगर का संचालन शुरू करने में हो रहे विलंब पर आज चैम्बर भवन में पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। चैम्बर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने कहा

दीपावली

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: बस परमिट के नवीनीकरण, अस्थाई परमिट के निर्गत संबंधित लंबे समय से बनी हुई समस्याओं के साथ ही ट्रासंपोर्ट नगर का संचालन शुरू करने में हो रहे विलंब पर आज चैम्बर भवन में पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। चैम्बर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर की मूल परिकल्पना तभी सफल होगी, जब इसका संचालन ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े लोगों की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप हो।
वर्तमान में आवंटन एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर स्पष्टता जरुरी है। चैम्बर द्वारा नगर विकास विभाग के सचिव को पुनः पत्राचार कर आग्रह किया गया कि वर्तमान में ट्रांसपोर्ट नगर जिस अवस्था में है, उसे अविलंब ट्रांसपोर्टर्स को सुपुर्द करने की प्रक्रिया शुरू की जाय।
यह भी सुझाया गया कि वर्तमान निर्माण में आवश्यक तकनीकी एवं संरचनात्मक संशोधनों के लिए ट्रांसपोर्टर्स को निर्धारित नियमों के तहत अनुमति दी जाए, ताकि परिसर भारी वाहनों के आवागमन, पार्किंग, लोडिंग-अनलोडिंग एवं वेयरहाउसिंग की जरूरतों के अनुरूप उपयोगी बन सके।
उपाध्यक्ष विकास विजयवर्गीय ने राज्य सरकार से प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभागों एवं स्टेकहोल्डर्स के साथ शीघ्र बैठक आयोजित कर ट्रांसपोर्ट नगर की सुपुर्दगी एवं संचालन की प्रक्रिया पूरी कराने का आग्रह किया। यह कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर जल्द शुरू होने से शहर का यातायात दबाव कम होने के साथ ही व्यापारिक गतिविधियों को गति देने में मदद मिलेगी।
परिवहन व्यवसायियों के एक अन्य समस्या पर भी बैठक में चर्चा हुई। चर्चाओं में बस परमिट के नवीनीकरण की प्रक्रिया को सरल बनाने, उच्चतर मॉडल की नई बसों के प्रतिस्थापन की प्रक्रिया पूर्व की भांति सुगम करने तथा झारखण्ड में निबंधित व्यावसायिक वाहनों को राज्य के किसी भी जिले में मोटरयान निरीक्षक अथवा अधिकृत टेस्टिंग सेंटर से फिटनेस प्रमाण-पत्र प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर चर्चा हुई। इस बात पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा गया कि लंबे समय से चली आ रही इस समस्या पर विभागीय पहल नहीं किया जाना चिंतनीय है।
चैम्बर अध्यक्ष ने कहा कि प्रक्रियाओं का सरलीकरण होने से आम यात्रियों को भी बेहतर परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। उन्होंने विभाग से इन समस्याओं के समाधान का पहल आरंभ करने की अपील की। यह भी कहा कि आगामी छठ पूजा के उपरांत इन समस्याओं पर विभागीय मंत्री से मिलकर वार्ता की जाएगी। यह जानकारी चैंबर प्रवक्ता  विनीता सिंघानिया ने दी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.