रांची: राजधानी रांची के तुपुदाना ओपी इलाके में आज शुक्रवार सुबह एक महिला का शव फंदे से लटका मिला है। तुपुदाना के सहेदा में पेड़ से लटका महिला का शव मिला है। मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
जानकारी के अनुसार, सबसे हैरान करने वाली बात है कि कुछ दिनों पहले इसी घर के युवक का भी शव आांगन में पेड़ से लटका हुआ मिला था। पहले युवक और अब महिला की मौत से इलाके में सनसनी फैल गयी है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।






