रांची: आज मंगलवार को इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रांची स्थित चुनाव आयोग कार्यालय का घेराव किया। जहां सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता इंडियन यूथ कांग्रेस का झंडा लेकर चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर पहुंचे और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ता लगातार “ज्ञानेश कुमार हटाओ” और “ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो” के नारे लगाकर अपना विराेध प्रकट कर रहे हैं।
also read : रांची के सीसीटीवी दुरुस्त रखने पर हाईकोर्ट सख्त, गृह सचिव व डीजीपी 12 को ऑनलाइन तलब
प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। कार्यालय के बाहर मजबूत बैरिकेडिंग की गई है, ताकि प्रदर्शनकारी मुख्य गेट तक नहीं पहुंच सकें। कार्यकर्ता बैरिकेडिंग के पास जमा होकर उसे तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं और लगातार नारेबाजी कर रहे हैं।
मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई है. पुलिसकर्मी बैरिकेडिंग को टूटने से रोकने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं। वहीं, प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग के आगे डटे हुए हैं और चुनाव आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के घेराव की बात कहते हुए लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
also read : नाइजीरिया में बड़ा विमान हादसा, 32 लोगों की मौत की आशंका





