नाइजीरिया में बड़ा विमान हादसा, 32 लोगों की मौत की आशंका

नाइजीरिया : नाइजीरिया में बड़ा विमान हादसा हुआ है। देश के दक्षिण-पश्चिमी ओंडो राज्य में नाइजीरियाई वायुसेना का एक विमान क्रैश हो गया। विमान में 32 लोग सवार थे। इनमें 25 यात्री और 7 क्रू सदस्य शामिल थे। हादसे में किसी के बचने की उम्मीद

नाइजीरिया
नाइजीरियाई वायुसेना का विमान क्रैश

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

नाइजीरिया : नाइजीरिया में बड़ा विमान हादसा हुआ है। देश के दक्षिण-पश्चिमी ओंडो राज्य में नाइजीरियाई वायुसेना का एक विमान क्रैश हो गया। विमान में 32 लोग सवार थे। इनमें 25 यात्री और 7 क्रू सदस्य शामिल थे। हादसे में किसी के बचने की उम्मीद नहीं है। नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबू ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई है। मिली जानकारी के अनुसार नाइजीरियाई वायुसेना का ATR-42 विमान बेनिन सिटी से लागोस के लिए नियमित मिशन पर निकला था। उड़ान के दौरान अचानक एयर ट्रैफिक कंट्रोल यानी एटीसी का विमान से संपर्क टूट गया। इसके कुछ ही देर बाद विमान के ओंडो राज्य के इग्बोकोडा इलाके में क्रैश होने की खबर सामने आई। हादसे के बाद विमान का मलबा एक कोस्टल एरिया के पास मिला।

Read More : हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी छोड़ी, बोलीं- कैप्टनसी खत्म, सफर अभी जारी है

नावों से भी चलाया गया तलाशी अभियान

विमान हादसे की खबर मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। इसके बाद आसपास के इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया। बचावकर्मियों ने नावों की मदद से भी आसपास के इलाके को खंगाला। नाइजीरिया के विमानन मंत्री फेस्टस कीयामो ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 8:13 GMT पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल का विमान से संपर्क टूट गया था। इसके बाद विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी सामने आई। अधिकारियों के मुताबिक, विमान एक नियमित उड़ान पर था। इसे किसी खास आपात स्थिति के लिए नहीं भेजा गया था।

तेज आवाज सुनकर घबरा गए स्थानीय लोग

हादसे के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया। इसमें नदी के किनारे लोगों की भीड़ और बचावकर्मी तलाशी अभियान चलाते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने भी हादसे के बारे में जानकारी दी। दुर्घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर रहने वाली 39 वर्षीय दायो अकिन्टे ने बताया कि उन्होंने एक तेज आवाज सुनी थी। दायो ने बताया कि पहले उन्हें लगा कि यह बादलों की गरज जैसी आवाज है। बाद में उन्हें पता चला कि विमान हादसा हुआ है।

राष्ट्रपति टिनुबू ने जांच के दिए निर्देश

राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबू ने इस हादसे को देश और सशस्त्र बलों के लिए बेहद दुखद बताया है। उन्होंने नाइजीरियाई वायुसेना को हादसे की पूरी जांच तुरंत शुरू करने का निर्देश दिया है। राष्ट्रपति ने कहा है कि हादसे की वजह का पता लगाया जाए और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। नाइजीरिया में हाल के वर्षों में यह सबसे गंभीर विमान हादसों में से एक माना जा रहा है। इससे पहले मई 2021 में सेना के शीर्ष अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल इब्राहिम अत्ताहिरू समेत 11 लोगों की विमान दुर्घटना में मौत हुई थी। वहीं, अगस्त 2015 में भी एक सैन्य विमान हादसा हुआ था, जिसमें 7 लोगों की जान चली गई थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *