रांची समेत झारखंड के 14 जिलों में आज बारिश, वज्रपात का भी अलर्ट

रांची : दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी शुरू होते ही झारखंड का मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। आज यानी 6 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक राज्य के कई हिस्सों में बादल, गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवा चलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र

बारिश
AI Generated Image

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची : दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी शुरू होते ही झारखंड का मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। आज यानी 6 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक राज्य के कई हिस्सों में बादल, गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवा चलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने 9 अक्टूबर तक यलो अलर्ट जारी किया है। आज लातेहार, गुमला, गढ़वा, सिमडेगा, रांची समेत 14 जिलों में बारिश के साथ तेज हवा चल सकती है। कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

Read More : नाइजीरिया में बड़ा विमान हादसा, 32 लोगों की मौत की आशंका

6 और 7 अक्टूबर को छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग के मुताबिक 6 और 7 अक्टूबर को ज्यादातर जिलों में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कई जगहों पर बारिश, गरज-चमक और तेज हवा का असर देखने को मिल सकता है। रांची में 6 से 8 अक्टूबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 8 अक्टूबर तक राजधानी समेत झारखंड के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ तेज हवा चल सकती है। 9 अक्टूबर को उत्तर-पश्चिमी हिस्से को छोड़कर राज्य के बाकी इलाकों में कहीं-कहीं वज्रपात हो सकता है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का भी अनुमान है। रांची में भी कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश हो सकती है। 6 अक्टूबर को लातेहार, गुमला, गढ़वा, सिमडेगा, रांची, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, साहिबगंज, रामगढ़, हजारीबाग, जमशेदपुर और पलामू में बारिश, गरज-चमक और तेज हवा का असर रह सकता है। आंधी और वज्रपात के दौरान मौसम विभाग ने लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी है।

रांची में 28-29, जमशेदपुर में 32-33 डिग्री रहेगा तापमान

राजधानी रांची में मंगलवार को अधिकतम तापमान 28-29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20-21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। पूर्वानुमान में अधिकतम 28 और न्यूनतम 21 डिग्री तापमान बताया गया है। वहीं, जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रह सकता है। धनबाद और बोकारो में दिन का तापमान 31-32 डिग्री, जबकि रात में तापमान 23-25 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। पलामू में अधिकतम 31-33 डिग्री और गुमला में 28-30 डिग्री तापमान रहने की संभावना है। इससे पहले 5 अक्टूबर को रांची में अधिकतम 30.6 और न्यूनतम 19.6 डिग्री, जमशेदपुर में 35.2 और 23 डिग्री, जबकि डाल्टनगंज में 35.4 और 22.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।

10 अक्टूबर से मौसम में सुधार के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक 6 अक्टूबर को बादल, गरज-चमक, बारिश और तेज हवा का असर रहेगा। 7 अक्टूबर को बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं बारिश और वज्रपात हो सकता है। 8 अक्टूबर को भी गरज-चमक और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। 9 अक्टूबर को आंधी और वज्रपात का असर देखने को मिल सकता है। 10 अक्टूबर को कोई खास चेतावनी नहीं है। रांची में इस दिन आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। इसके बाद 11 अक्टूबर से आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।

3 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है मानसून की वापसी

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 3 अक्टूबर से झारखंड से वापसी शुरू कर दी है। हालांकि मानसून की विदाई शुरू होने के बावजूद स्थानीय मौसमी परिस्थितियों के चलते अगले कुछ दिनों तक राज्य में बारिश, गरज-चमक और तेज हवा का दौर जारी रह सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *