हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी छोड़ी, बोलीं- कैप्टनसी खत्म, सफर अभी जारी है

नई दिल्ली : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बड़ा फैसला लिया है। 2025 विमेंस वर्ल्ड कप में भारत को खिताब दिलाकर इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत ने अब सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक

हरमनप्रीत कौर
हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी टीम इंडिया की कप्तानी

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

नई दिल्ली : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बड़ा फैसला लिया है। 2025 विमेंस वर्ल्ड कप में भारत को खिताब दिलाकर इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत ने अब सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी।

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में हाल ही में भारत ने एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल भी जीता था। करीब 10 साल तक टीम इंडिया की कप्तानी करने के बाद अब उन्होंने यह जिम्मेदारी छोड़ने का फैसला किया है। हालांकि, हरमनप्रीत ने साफ कर दिया है कि वह क्रिकेट से संन्यास नहीं ले रही हैं। कप्तानी छोड़ने के बाद भी वह बतौर खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए खेलती रहेंगी।

इंस्टाग्राम पर क्या लिखा?

हरमनप्रीत कौर ने अपने पोस्ट में कहा कि सभी फॉर्मेट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी से हटना उनके लिए आसान फैसला नहीं था। उन्होंने लिखा कि इस सफर में उन्हें बहुत सारी यादें, भावनाएं, त्याग और ऐसे पल मिले, जिन्हें वह जिंदगी भर अपने साथ रखेंगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने टीम और भारतीय महिला क्रिकेट को अपना सब कुछ दिया। कई मौकों पर उन्हें अपनी व्यक्तिगत परफॉर्मेंस, अपनी ग्रोथ और निजी महत्वाकांक्षाओं को पीछे रखना पड़ा, क्योंकि उनके लिए टीम हमेशा पहले रही।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Harmann (@imharmanpreet_kaur)

हरमनप्रीत ने यह भी कहा कि कप्तान के तौर पर उन्हें कई मुश्किल फैसले लेने पड़े। हर फैसला आसान नहीं था, लेकिन उनका मकसद हमेशा टीम को बेहतर बनाना और खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका देना रहा। अपने पोस्ट में उन्होंने टीम के मुश्किल दौर, हार, निराशा और आलोचनाओं के साथ-साथ जीत, जश्न और देश के लिए खेलने के गर्व वाले पलों को भी याद किया।

हरमनप्रीत ने कहा कि उन्हें लगता है कि उन्होंने अपनी जिम्मेदारी पूरी कर दी है। अब कप्तानी का अध्याय खत्म हो रहा है, लेकिन भारतीय क्रिकेट के लिए उनका प्यार हमेशा बना रहेगा। उन्होंने टीम की साथी खिलाड़ियों, कोच, सपोर्ट स्टाफ, मैनेजमेंट, BCCI, परिवार और फैंस का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने अपने पोस्ट के आखिर में कहा कि अब वह फिर से खेल के प्यार के लिए खेलने के लिए तैयार हैं। यानी कप्तानी खत्म हुई है, लेकिन उनका क्रिकेट सफर जारी रहेगा।

स्मृति मंधाना को मिल सकती है कप्तानी

हरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने के बाद अब स्मृति मंधाना को टीम की कमान मिलने के चांस काफी ज्यादा बताए जा रहे हैं। मंधाना भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार खिलाड़ियों में शामिल हैं और तीनों फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। स्मृति मंधाना लंबे समय तक हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम की उप-कप्तान की जिम्मेदारी भी निभाती रही हैं। ऐसे में हरमन के कप्तानी छोड़ने के बाद उनकी जगह मंधाना को जिम्मेदारी मिलने की संभावना जताई जा रही है।

हरमनप्रीत कौर का कप्तानी सफर

हरमनप्रीत कौर अब 37 साल की हो गई हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक कप्तान के तौर पर टीम इंडिया को अपनी सेवाएं दीं। साल 2016 में उन्हें पहली बार टी-20 टीम की कप्तानी सौंपी गई थी। उनकी कप्तानी में भारत ने कई एशिया कप, 2025 वनडे वर्ल्ड कप और एशियन गेम्स में लगातार दो गोल्ड मेडल जीते हैं। भारतीय महिला क्रिकेट में कप्तान के तौर पर हरमनप्रीत का यह सफर लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *