भारत-वेस्टइंडीज T20 : पहले दिन 8033 टिकट बिके, रांची में बढ़ा क्रिकेट फीवर

रांची : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मुकाबला होना है। मैच को लेकर रांची ही नहीं, आसपास के जिलों और दूसरे राज्यों के क्रिकेट प्रेमियों में भी जबर्दस्त उत्साह है। टिकट बिक्री शुरू होते ही इसका असर

क्रिकेट
पहले दिन बिके 8033 टिकट

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मुकाबला होना है। मैच को लेकर रांची ही नहीं, आसपास के जिलों और दूसरे राज्यों के क्रिकेट प्रेमियों में भी जबर्दस्त उत्साह है। टिकट बिक्री शुरू होते ही इसका असर साफ दिख गया। पहले ही दिन हजारों टिकट बिक गए। ऑनलाइन बिक्री के लिए करीब 4200 टिकट उपलब्ध थे, जिनमें से 4022 टिकट बिक गए। इसके बाद JSCA स्टेडियम के काउंटर पर भी क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ जुटी। यहां 4011 टिकटों की बिक्री हुई। इस तरह पहले दिन ऑनलाइन और ऑफलाइन मिलाकर कुल 8033 टिकट बिके।

Read More : हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी छोड़ी, बोलीं- कैप्टनसी खत्म, सफर अभी जारी है

टिकटों की मांग को देखते हुए आज यानी मंगलवार को भी बिक्री जारी रहेगी। सुबह 9 बजे से टिकटों की बिक्री शुरू होगी। ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू होने के कुछ ही मिनटों में बड़ी संख्या में टिकट बुक हो गए थे। इससे मैच को लेकर दर्शकों का उत्साह साफ नजर आ रहा है। रांची के साथ-साथ आसपास के जिलों के क्रिकेट प्रेमियों में भी मैच को लेकर खासा क्रेज है। बिहार, बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड के अलग-अलग जिलों से 10 हजार से ज्यादा क्रिकेट प्रेमियों के रांची पहुंचने का अनुमान है।

मैच से पहले मौसम ने बढ़ाई चिंता

मैच को लेकर उत्साह के बीच क्रिकेट प्रेमियों की नजर अब मौसम पर भी है। मौसम विभाग के अनुसार 9 अक्टूबर को रांची में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है। लौटते मानसून का असर राजधानी के मौसम पर पड़ रहा है। मानसून की विदड्रॉल लाइन रांची से होकर गुजर रही है, जिसके चलते मौसम में बदलाव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 9 अक्टूबर को पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार को छोड़कर झारखंड के बाकी जिलों में बारिश हो सकती है। ऐसे में JSCA स्टेडियम में होने वाले मुकाबले के दौरान मौसम पर भी नजर रहेगी। हालांकि, फिलहाल मौसम की चिंता के बावजूद टिकटों को लेकर दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ है। मंगलवार से होने वाली टिकट बिक्री के बाद मैच को लेकर स्टेडियम में दर्शकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।

होटल से फ्लाइट तक दिख रहा क्रिकेट फीवर

मैच से पहले ही दूसरे राज्यों से क्रिकेट प्रेमियों का रांची पहुंचना शुरू हो गया है। शहर के बड़े होटल 7 अक्टूबर से लगभग पैक हैं। रेडिसन ब्लू में कमरे फुल हैं। बीएनआर चाणक्य में 9 और 10 अक्टूबर को कमरे उपलब्ध नहीं हैं। रमादा में 8 से 10 अक्टूबर तक ज्यादातर कमरे बुक हैं। वहीं पर्ल रिजेंसी में 90 फीसदी से ज्यादा बुकिंग हो चुकी है। छोटे होटलों में भी 60 फीसदी से ज्यादा कमरे भर चुके हैं और रोजाना 20 से 25 इन्क्वायरी आ रही हैं। क्रिकेट फीवर का असर ट्रेनों और फ्लाइट्स पर भी दिख रहा है। विमानन कंपनियों की 80 से 90 फीसदी सीटें भर चुकी हैं। सामान्य दिनों में 4 से 6 हजार रुपये में मिलने वाले टिकटों के दाम भी काफी बढ़ गए हैं। भुवनेश्वर-रांची फ्लाइट का किराया सामान्य करीब 6 हजार रुपये से बढ़कर 18 से 18.5 हजार रुपये तक पहुंच गया है। कई ट्रेनों में वेटिंग है, जबकि स्लीपर में रिग्रेट की स्थिति है।

सुरक्षा व्यवस्था पर भी फोकस

मैच में बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। स्टेडियम के प्रवेश और निकास द्वार के साथ पार्किंग और आसपास के प्रमुख रास्तों पर भी पुलिस बल तैनात किया जाएगा। भीड़ को संभालने और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने पर खास ध्यान दिया जा रहा है। टिकट लेने और मैच देखने पहुंचने वाले दर्शकों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए भी जरूरी व्यवस्था की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *