नई दिल्ली : उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से अगले हफ्ते दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में इसका असर देखने को मिल सकता है। हालांकि, मैदानी इलाकों में इसका असर ज्यादा नहीं रहने वाला है।
Read More : रांची में दीपावली और धर्मसभा को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, जानें नए नियम
पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, मैदानी इलाकों में 8 नवंबर तक बारिश के आसार नहीं हैं। ज्यादातर जगहों पर मौसम सूखा ही बना रहेगा।
दिल्ली-NCR में प्रदूषण गंभीर, AQI 463 तक पहुंचा
मौसम में बदलाव की संभावना के बीच दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। कई शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। दिल्ली में AQI 463 दर्ज किया गया। वहीं, नोएडा में यह 456 और ग्रेटर नोएडा में 426 रहा। गुरुग्राम समेत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अन्य प्रमुख शहरों में भी प्रदूषण की स्थिति गंभीर बनी हुई है। यहां AQI 400 के पार पहुंच गया है।
बंगाल की खाड़ी में कमजोर पड़ा चक्रवात मुरासु
मौसम से जुड़े एक अन्य घटनाक्रम में बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात मुरासु आंध्र प्रदेश तट को पार करने के बाद कमजोर पड़ गया है।


