रांची में दीपावली और धर्मसभा को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, जानें नए नियम

रांची : राजधानी में धर्मसभा और दीपावली को लेकर 6 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शहर में जाम न लगे और गाड़ियों का आना-जाना सही तरीके से चलता रहे, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने खास इंतजाम किया है। इस

दीपावली
AI Generate Image

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी में धर्मसभा और दीपावली को लेकर 6 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शहर में जाम न लगे और गाड़ियों का आना-जाना सही तरीके से चलता रहे, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने खास इंतजाम किया है। इस संबंध में यातायात पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से सूचना भी जारी कर दी गई है। जारी निर्देश के मुताबिक, इन तीन दिनों में शहर के कई प्रमुख रास्तों पर गाड़ियों की आवाजाही पर रोक रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे बंद रास्तों पर जाने से बचें और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की बात मानें, ताकि किसी को बेवजह परेशानी न हो।

Read More : काली पूजा में श्यामा संगीत का महत्व, जानिए इसके पीछे की परंपरा

अपर बाजार में दोपहर 12 से रात 12 बजे तक रोक

6 नवंबर से 8 नवंबर तक रांची के अपर बाजार में दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक सभी प्रकार के चारपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान खरीदारी या अन्य कार्यों से अपर बाजार जाने वाले लोगों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना होगा। यातायात पुलिस के निर्देश के अनुसार, खेलगांव चौक से सुजाता चौक के बीच सभी प्रकार के छोटे और बड़े मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा विक्रांत चौक से काली मंदिर चौक तक भी मालवाहक वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी।

जरूरत पड़ने पर अन्य मार्गों पर भी होगा बदलाव

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में भीड़ और यातायात की स्थिति को देखते हुए आवश्यकतानुसार अन्य मार्गों पर भी डायवर्जन किया जा सकता है। कुछ मार्गों पर वाहनों का परिचालन अस्थायी रूप से रोका जा सकता है। पुलिस ने लोगों से निर्धारित अवधि में प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचने और यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। इससे शहर में जाम की समस्या कम करने और लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानी से बचाने में मदद मिलेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *