रांची: सोनाहातू स्थित डिबाडीह घाट से बालू लेकर जा रहे दो हाईवा को जब्त किया गया है बुंडू एसडीएम की इस कार्रवाई के बाद बालू कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
उल्लेखनीय है कि डिबाडीह घाट से बालू का खनन नहीं हो सकता है। वन विभाग ने सालों पहले इसे हाथियों के आने-जाने के रास्ते के रूप में चिह्नित किया था। जिसके बाद से इस बालू घाट का टेंडर नहीं किया जाता है। बारिश का मौसम खत्म होने के बाद इस घाट से अवैध बालू खनन की सूचना मिलने पर एसडीएम ने गुरुवार को कार्रवाई की और बालू लदे दो हाईवा को पकड़ा गया, जिसे जब्त कर लिया गया है।



