IND vs WI T20 मैच को लेकर रांची में ट्रैफिक रूट बदला, जानें नियम

रांची : रांची के JSCA स्टेडियम में शुक्रवार यानी 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच अंतरराष्ट्रीय T20 क्रिकेट मैच होना है। मैच को लेकर रांची ट्रैफिक पुलिस ने शहर में वाहनों की आवाजाही और पार्किंग को लेकर खास ट्रैफिक प्लान जारी किया है।

ट्रैफिक
JSCA स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक रूट और पार्किंग व्यवस्था का नक्शा

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची : रांची के JSCA स्टेडियम में शुक्रवार यानी 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच अंतरराष्ट्रीय T20 क्रिकेट मैच होना है। मैच को लेकर रांची ट्रैफिक पुलिस ने शहर में वाहनों की आवाजाही और पार्किंग को लेकर खास ट्रैफिक प्लान जारी किया है। मैच के दौरान भीड़ और ट्रैफिक का दबाव देखते हुए कई रास्तों पर सामान्य वाहनों की आवाजाही रोकी जाएगी। वहीं, भारी मालवाहक वाहनों के लिए भी समय तय किया गया है।

सुबह 6 बजे से भारी वाहनों की नो-एंट्री

9 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों का रांची शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहन रिंग रोड से होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। इसके अलावा पहले से लागू नो-एंट्री का समय पहले की तरह ही रहेगा। शालीमार चौक से नॉर्थ गेट स्टेडियम तक सामान्य वाहनों की आवाजाही भी बंद रहेगी। हालांकि, विशेष परिस्थिति में एंबुलेंस और चिकित्सा सेवा से जुड़े वाहनों को जाने की अनुमति होगी।

इन इलाकों में वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार सुजाता चौक, बिग बाजार कटिंग, राजेंद्र चौक, मैकॉन चौक, एजी मोड़, पीएस मोड़, आईलेक्स कटिंग, हिनू चौक, बिरसा चौक, एचईसी गेट, पुराना विधानसभा, धुर्वा गोलचक्कर, शहीद चौक, देवेंद्र मांझी चौक, कडरू ब्रिज, कडरू कटिंग और अरगोड़ा चौक के बीच छोटे-बड़े मालवाहक वाहन, ऑटो, टोटो और सवारी वाहनों की आवाजाही सुबह 6 बजे से मैच खत्म होने तक प्रतिबंधित रहेगी। जरूरत पड़ने पर दूसरे रास्तों पर भी कुछ समय के लिए ट्रैफिक डायवर्ट या रोका जा सकता है।

South Gate और South East Gate टिकट वालों के लिए पार्किंग

जिन दर्शकों के पास South Gate और South East Gate का टिकट है, वे धुर्वा गोलचक्कर, जवाहर स्टेडियम और मिया मार्केट होते हुए प्रभात तारा मैदान पार्किंग पहुंच सकते हैं। वहां वाहन खड़ा करने के बाद पैदल स्टेडियम जाना होगा। अगर प्रभात तारा मैदान की पार्किंग भर जाती है तो DAV स्कूल, जवाहर स्टेडियम और सेंट थॉमस स्कूल की पार्किंग में वाहन खड़े किए जा सकेंगे।

West Gate टिकट वालों के लिए ये रास्ता

जिन दर्शकों के पास West Gate का टिकट है, वे धुर्वा गोलचक्कर, वीर कुंवर सिंह चौक, धुर्वा बस स्टैंड या सैंबो कैंप मोड़ होते हुए सुखआ मैदान पार्किंग पहुंच सकते हैं। इसके अलावा पार्किंग की जरूरत के अनुसार सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल की पार्किंग का भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

नया सराय से आने वालों के लिए अलग व्यवस्था

जो लोग नया सराय होते हुए रिंग रोड से आएंगे, वे अपना वाहन हाईकोर्ट के सामने हेलिपैड मैदान पार्किंग में खड़ा कर सकते हैं। वहां से पैदल तिरिल मोड़ और JSCA नॉर्थ गेट होते हुए स्टेडियम पहुंचा जा सकेगा।

VIP और VVIP पास वालों के लिए अलग रास्ता

VIP और VVIP पास वाले वाहनों के लिए अलग रास्ता तय किया गया है। ऐसे वाहन शालीमार बाजार, प्रभात तारा मैदान और पारस अस्पताल होते हुए क्रिकेट स्टेडियम के नॉर्थ गेट के बगल में बने VIP/VVIP प्रवेश मार्ग से अंदर जा सकेंगे। इन वाहनों की पार्किंग नॉर्थ गेट स्थित पार्किंग स्थल पर होगी।

ये रहेंगे सामान्य पार्किंग स्थल

मैच देखने आने वाले दर्शकों के लिए कई जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इनमें प्रमुख हैं :

  • सखुआ बागान के पास
  • धुर्वा गोलचक्कर मैदान
  • DAV स्कूल मैदान
  • जवाहर लाल स्टेडियम पार्किंग
  • मियां मार्केट तीनमुहाना के पास
  • सेंट थॉमस स्कूल के पास
  • प्रभात तारा मैदान
  • शहीद मैदान
  • हेलिपैड मैदान

मैच खत्म होने के बाद इन रास्तों पर रहेगा ज्यादा दबाव

मैच खत्म होने के बाद शालीमार बाजार, मौसीबाड़ी गोलचक्कर, HEC गेट, बिरसा चौक, हिनू चौक, राजेंद्र चौक, बिग बाजार और सुजाता चौक की तरफ काफी ट्रैफिक दबाव रहने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक रास्ते भी बताए हैं। रातू, मांडर और चान्हो जाने वाले लोग पार्किंग स्थल से तिरिल-कुटे-नवाटोली होते हुए नया सराय और रिंग रोड का रास्ता ले सकते हैं। नगड़ी, इटकी और बेड़ो जाने वाले लोग भी तिरिल-कुटे-नवाटोली से नया सराय होते हुए रिंग रोड और नगड़ी के रास्ते आगे जा सकते हैं। कांके, पिठौरिया और ओरमांझी जाने वालों को पार्किंग स्थल से नया सराय होते हुए रिंग रोड और तिलता चौक की तरफ जाने की सलाह दी गई है। वहीं नामकुम, टाटीसिलवे, सिल्ली और मुरी जाने वाले लोग झारखंड मंत्रालय होते हुए तुपुदाना, रिंग रोड और नामकुम की तरफ जा सकते हैं।

ट्रैफिक पुलिस की लोगों से अपील

रांची ट्रैफिक पुलिस ने शहर के लोगों से अपील की है कि 9 अक्टूबर को मैच के रूट वाले इलाकों में चारपहिया वाहनों का इस्तेमाल न करें। केवल बेहद जरूरी होने पर ही चारपहिया वाहन लेकर निकलें। ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि जरूरत के हिसाब से कुछ अन्य रास्तों पर भी थोड़े समय के लिए ट्रैफिक डायवर्ट या रोका जा सकता है।

Read More : हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी छोड़ी, बोलीं- कैप्टनसी खत्म, सफर अभी जारी है

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *