रांची : रांची के हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में मंगलवार को आश्विन कृष्ण पक्ष की इंदिरा एकादशी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। मंदिर के पट सुबह 5 बजे खुले तो बाबा श्याम के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ जुटने लगी। सुबह 5:30 बजे मंगला आरती हुई। मंडल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका, कोषाध्यक्ष मनोज खेतान और वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्याम सुंदर शर्मा के सानिध्य में बाबा श्री श्याम का मनोहारी श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर में ‘हारे के सहारे की जय, श्याम प्यारे की जय’ के जयकारे गूंजते रहे।
Read More :
अर्जी लेकर पहुंचे भक्त
एकादशी के मौके पर बड़ी संख्या में भक्त बाबा श्याम के दरबार में अपनी अर्जी लेकर पहुंचे। मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने बताया कि हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर को लेकर ऐसी मान्यता है कि जो भक्त यहां बाबा के दरबार में अर्जी लगाते हैं, उनकी अर्जी जरूर पूरी होती है। उन्होंने कहा कि बाबा के दरबार से कोई भक्त खाली नहीं लौटता और जो लोग सच्चे और निस्वार्थ भाव से बाबा को ध्याते हैं, बाबा उनकी मनोकामना पूरी करते हैं। सुबह की श्रृंगार आरती के बाद ‘जय जय जय खाटू के वासी, जय जय बाबा श्याम’ के जयकारों से पूरा मंदिर गूंज उठा।
रात में जली अखंड ज्योति
इंदिरा एकादशी का मुख्य कार्यक्रम रात 9:30 बजे शुरू हुआ। राजेश सिंह और वर्षा सिंह ने परिवार के साथ बाबा श्री श्याम की अखंड ज्योति प्रज्वलित की। इस दौरान बाबा को केसरिया पेड़ा, रबड़ी, मगही पान और फल का भोग लगाया गया। रबड़ी प्रसाद की सेवा अन्नपूर्णा सरावगी, गिरीगोला सेवा मनीष साहू, केसरिया पेड़ा डॉ. एसएन लाल, फल सेवा एक श्याम भक्त, मगही पान सेवा सुभाष पोद्दार, रौनक पोद्दार और मुकेश बरनवाल, पंचमेवा सेवा विनय प्रसाद, सुधीर बरनवाल, नवीन पोशाक-बागा सेवा और विशेष श्रृंगार सेवा आनंद चौधरी और ममता चौधरी की ओर से की गई।
भजनों पर झूमे भक्त
मंडल के उपाध्यक्ष श्रवण ढांढनिया ने गणेश वंदना के साथ भजन संकीर्तन की शुरुआत की। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्याम सुंदर शर्मा ने गुरुजी और हनुमान जी की वंदना की। इसके बाद साकेत ढांढनिया ने भगवान शंकर का भजन, प्रवीण अग्रवाल ने रानी सती दादी की वंदना, अनुज मोदी और महामंत्री गौरव अग्रवाल ने बाबा श्याम की वंदना प्रस्तुत की। भजनों के दौरान भक्त भक्ति में डूबे रहे।
भक्तों में बांटा गया प्रसाद
मंडल के मंत्री पंकज गाड़ोदिया और विष्णु चौधरी, उपमंत्री प्रवीण सिंघानिया, प्रचार मंत्री रोहित अग्रवाल और श्याम सेवक अमित शर्मा ने भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया। देर रात आरती के साथ इंदिरा एकादशी का संकीर्तन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान मंडल के पदाधिकारियों, सदस्यों और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम में अध्यक्ष गोपाल मुरारका, महामंत्री गौरव अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्रवण ढांढनिया और अशोक लड़ियां, कोषाध्यक्ष मनोज खेतान, मंत्री विष्णु चौधरी और पंकज गाड़ोदिया, उपमंत्री प्रवीण सिंघानिया, प्रचार मंत्री रोहित अग्रवाल, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्याम सुंदर शर्मा, राजेश ढांढनिया, अनिल नारनौली, सलज अग्रवाल, राजेश सिंह, वर्षा सिंह, शनाया, रोशन खेमका, प्रकाश सरावगी, किशन शर्मा, यश सुरेका समेत सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने दी।





