7वां झारखंड एक्सीलेंस अवार्ड–2026 का भव्य आयोजन 2 जुलाई को विशिष्ट विभूतियों का होगा सम्मान

रांची। यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया , झारखंड राज्य शाखा एवं रांची यूनिट द्वारा रांची विश्वविद्यालय के सहयोग तथा कुछ खास इवेंट्स के इवेंट मैनेजमेंट सहयोग से 7 वां झारखंड एक्सीलेंस अवार्ड–2026 का भव्य आयोजन 2 जुलाई 2026 (गुरुवार) को अपराह्न 4:00 बजे आर्यभट्ट सभागार,

रांची। यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया , झारखंड राज्य शाखा एवं रांची यूनिट द्वारा रांची विश्वविद्यालय के सहयोग तथा कुछ खास इवेंट्स के इवेंट मैनेजमेंट सहयोग से 7 वां झारखंड एक्सीलेंस अवार्ड–2026 का भव्य आयोजन 2 जुलाई 2026 (गुरुवार) को अपराह्न 4:00 बजे आर्यभट्ट सभागार, रांची विश्वविद्यालय परिसर, मोराबादी, रांची में किया जाएगा।

इस प्रतिष्ठित समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार होंगे, जो समाज, शिक्षा, साहित्य, सिनेमा, पत्रकारिता, खेल, चिकित्सा, रंगमंच, नवीकरणीय ऊर्जा, डिजिटल शिक्षा, सामाजिक नेतृत्व एवं जनसेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 17 विशिष्ट विभूतियों को झारखंड एक्सीलेंस अवार्ड–2026 से सम्मानित करेंगे।

समारोह में भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरिक्त झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री श्रीमती दीपिका पाण्डेय सिंह,पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो, रांची विधायक सी. पी. सिंह, राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, वरिष्ठ शिक्षाविद्, प्रशासनिक अधिकारी, उद्योगपति, न्यायविद्, खेल एवं सांस्कृतिक जगत की प्रतिष्ठित हस्तियां, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ एवं नागरिक इस गरिमामय समारोह के साक्षी बनेंगे।

सम्मानित होने वाली प्रमुख विभूतियाँ

इस वर्ष लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रो. गोपाल पाठक को सम्मानित किया जाएगा।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.