पत्नी को पहाड़ से धक्का देकर मारा: इंश्योरेंस के पैसे पर 20 साल की ऐश

वाशिंगटन: अमेरिका में करीब 20 साल पुराने चर्चित मामले का अंत हो गया है, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को पहाड़ से धक्का देकर मार दिया था। बाद में इंश्योरेंस के पैसे से 20 साल तक मौज की

वाशिंगटन: अमेरिका में करीब 20 साल पुराने चर्चित मामले का अंत हो गया है, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को पहाड़ से धक्का देकर मार दिया था। बाद में इंश्योरेंस के पैसे से 20 साल तक मौज की जिंदगी जीता रहा, लेकिन उसका एक पुराना पाप सामने आ गया, जिसने उसकी पत्नी की हत्या का मामला खोल दिया। हत्या के मुकदमे की सुनवाई शुरू होने से पहले ही व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों की मानें तो उसकी मौत खुद को पहुंचाई चोट के चलते हुई। इसके बाद मृतक पत्नी के माता-पिता ने कहा कि उन्हें दामाद की मौत से मानसिक शांति मिल गई।

एक गलती ने खोल दिए राज, व्यक्ति ने खुद को चोंट पहुंचाई जिससे हो गई मौत

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह मामला 2006 का है। 29 साल की बर्नैडेट वेंडर मीर अपने पति डेविड वेंडर मीर के साथ यूटा के मशहूर जियोन नेशनल पार्क घूमने गई थीं। वहीं एंजेल्स लैंडिंग नाम की खतरनाक चट्टान से गिरकर उनकी मौत हो गई। उस समय इसे हादसा माना गया था, लेकिन साल 2022 में एक महिला के नए खुलासे के बाद पुलिस ने जांच दोबारा शुरू की। महिला ने आरोप लगाया कि डेविड ने नाबालिग रहते उसका शोषण किया था। उसने कहा था कि अगर उसकी पत्नी रास्ते से हट जाए तो वे साथ रह सकते हैं।

Read more: केतन मर्डर केस: सिया गोयल को लेकर लोहागढ़ किले पहुंची पुलिस, दोहराया गया घटनाक्रम

जांच में पुलिस को कई ऐसे सबूत मिले, जिनसे शक गहरा गया। पता चला कि यात्रा से कुछ समय पहले डेविड ने अपनी पत्नी का लाइफ इंश्योरेंस 1.5 लाख डॉलर से बढ़ाकर 5.5 लाख डॉलर कर दिया था। बीवी की मौत के बाद उसे करीब 5.67 लाख डॉलर की बीमा राशि भी मिली। इन पैसों से वो 20 साल तक मौज करता रहा। इन सबूतों के आधार पर इस साल उस पर हत्या और बीमा धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए थे, लेकिन कोर्ट में पेशी से ठीक पहले डेविड की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि उसकी मौत खुद को पहुंचाई गई चोटों के कारण हुई।

रिपोर्ट के मुताबिक बर्नैडेट की मां लॉरा ने कहा कि वो खुश हैं कि अब यह सब खत्म हो गया। वो फिर से कोर्ट में जाकर उस दर्द को नहीं जीना चाहती थीं। डेविड की मौत ने हमारे उस विश्वास को और मजबूत कर दिया कि उनकी बेटी के साथ गलत हुआ था। बर्नैडेट के माता-पिता का कहना है कि उनकी बेटी बहुत मेहनती और लोगों की मदद करने वाली थी। वे पिछले 20 साल से न्याय का इंतजार कर रहे थे। अब भले ही अदालत में मुकदमा नहीं चल पाया, लेकिन उन्हें लगता है कि इस मामले का अंत हो गया है। उनकी बेटी को न्याय मिल गया।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.