रांची : झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव को लेकर टीम मुकेश अग्रवाल ने 28 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को टीम के 22 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया, जबकि नामांकन के पहले दिन छह प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। नामांकन दाखिल करने के बाद टीम मुकेश अग्रवाल के सदस्यों ने चुनाव में जीत का दावा किया। प्रत्याशियों ने चैंबर के सदस्यों से समर्थन और जीत का आशीर्वाद मांगा।
Read More : रांची नगर निगम का बड़ा आदेश, 7 दिन में हटाने होंगे अवैध होर्डिंग
व्यापारियों और उद्यमियों के हितों को प्राथमिकता
टीम के प्रमुख मुकेश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों और उद्यमियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए चैंबर को और मजबूत बनाने के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अनुभवी लोगों को शामिल किया गया है। मुकेश अग्रवाल के मुताबिक, सभी प्रत्याशियों के अनुभव और कार्यक्षमता का लाभ झारखंड चैंबर को मिलेगा। टीम का उद्देश्य अलग-अलग क्षेत्रों के व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए प्रभावी तरीके से काम करना है।
नामांकन के बाद प्रचार अभियान शुरू
नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद टीम मुकेश अग्रवाल ने प्रचार अभियान भी शुरू कर दिया है। टीम के प्रत्याशी चैंबर के सदस्यों से संपर्क कर समर्थन की अपील कर रहे हैं। टीम के प्रवक्ता अमित अग्रवाल ने बताया कि टीम की ओर से कुल 28 प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा गया है।
ये 28 प्रत्याशी मैदान में
टीम मुकेश अग्रवाल के प्रत्याशियों में मुकेश कुमार अग्रवाल, डॉ. अभिषेक कुमार रामाधीन, आस्था किरण, निधि झुनझुनवाला, पौरुष जैन, प्रवीण लोहिया, सुनील कालरा, मनीष जैन, पूर्णेंदु तुलस्यान, अमित अग्रवाल, अशोक प्रधान, माला कुजूर, उमंग सुल्तानिया, सुनील कुमार गुप्ता, श्रवण कुमार, तेजविंदर सिंह, श्रीकृष्ण अग्रवाल, विजय कुमार हरलालका, राहुल अग्रवाल, अमित किशोर, अमित कुमार मिश्रा, राजेश गाडोदिया, अनुराग सिंह, सुमित जैन, सीए राजकुमार, शौर्य खंडेलवाल, मोनिका रॉय और बलकार सिंह नामधारी शामिल हैं।



