FJCCI चुनाव में टीम T-20 के सुबोध जायसवाल की दावेदारी मजबूत

रांची : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FJCCI) के आगामी चुनाव में टीम T-20 से सुबोध कुमार जायसवाल की दावेदारी मजबूत होती नजर आ रही है। करीब 16 वर्षों से चैंबर की चुनावी और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सुबोध जायसवाल ने व्यापारी

FJCCI चुनाव

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FJCCI) के आगामी चुनाव में टीम T-20 से सुबोध कुमार जायसवाल की दावेदारी मजबूत होती नजर आ रही है। करीब 16 वर्षों से चैंबर की चुनावी और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सुबोध जायसवाल ने व्यापारी हितों को लेकर स्पष्ट विजन के साथ चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया है। सुबोध कुमार जायसवाल लंबे समय से शराब व्यापारी संघ से जुड़े रहे हैं। इसके अलावा वह चैंबर की उपसमिति में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। व्यापारियों की समस्याओं को करीब से समझने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि चैंबर की भूमिका सिर्फ बड़े व्यापारियों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए।

Read More : झारखंड चैंबर चुनाव में टीम मुकेश अग्रवाल ने उतारे 28 प्रत्याशी

छोटे और नए व्यापारियों को मिले प्रतिनिधित्व

सुबोध जायसवाल का कहना है कि छोटे, मध्यम और नए व्यापारियों को भी चैंबर में समान अवसर और मजबूत प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। उन्होंने व्यापारी हितों को प्राथमिकता देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें चैंबर में काम करने का अवसर मिलता है तो उनका प्रमुख उद्देश्य झारखंड में उद्योग और व्यापार को बढ़ावा देना होगा। इसके साथ ही रोजगार के नए अवसर पैदा करने और राज्य के उत्पादों को दूसरे राज्यों व देश के बाजारों तक पहुंचाने पर भी जोर रहेगा।

शराब उद्योग के लिए नियमों में सुधार पर जोर

सुबोध कुमार जायसवाल ने कहा कि झारखंड में शराब उद्योग की अपार संभावनाएं हैं। उनके मुताबिक राज्य में ऐसी उद्योग-अनुकूल नीति और नियमावली होनी चाहिए, जिससे नए उद्योग स्थापित हों और झारखंड में उत्पादित शराब को दूसरे राज्यों में निर्यात किया जा सके। उन्होंने कहा कि इससे राज्य सरकार को राजस्व मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की बात

सुबोध जायसवाल ने कहा कि उद्योगों में अधिक से अधिक स्थानीय युवाओं को रोजगार मिले, इसके लिए चैंबर को सरकार के साथ मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने व्यापारी और औद्योगिक हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाने की जरूरत पर भी जोर दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *