रांची में भारी बारिश से निपटने को नगर निगम की टीमें अलर्ट मोड में

रांची : लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए रांची नगर निगम अलर्ट और प्रोएक्टिव मोड में काम कर रहा है। शहर में जलजमाव की स्थिति न बने और जल निकासी व्यवस्था सुचारू रहे, इसके लिए निगम की टीमें लगातार अभियान चला रही हैं।

नगर निगम
भारी बारिश के बीच रांची में नाली सफाई अभियान तेज।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए रांची नगर निगम अलर्ट और प्रोएक्टिव मोड में काम कर रहा है। शहर में जलजमाव की स्थिति न बने और जल निकासी व्यवस्था सुचारू रहे, इसके लिए निगम की टीमें लगातार अभियान चला रही हैं। नागरिकों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसे प्राथमिकता देते हुए निगम के करीब 1200 सफाई मित्रों ने सभी 53 वार्डों में विशेष नाली सफाई अभियान चलाया। इस दौरान शहर के करीब 45 प्रमुख स्थानों पर जाम नालियों की सफाई कर जल निकासी व्यवस्था को व्यवस्थित किया गया।

Read More : FJCCI चुनाव में टीम T-20 के सुबोध जायसवाल की दावेदारी मजबूत

JCB और सुपर सकर मशीन से हुई सफाई

विशेष अभियान में 4 जेसीबी, 2 सुपर सकर मशीन, मानव बल और अन्य संसाधनों की मदद ली गई। नालियों में जमा गाद और कचरे को हटाकर पानी की निकासी को सुचारू किया गया। नगर निगम के अनुसार, जलजमाव की आशंका वाले क्षेत्रों में पहले से ही विशेष सफाई और नाला सफाई की व्यवस्था की जा रही थी। इसी वजह से लगातार बारिश के दौरान भी जल निकासी को प्रभावी बनाए रखने के लिए त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

इन इलाकों में की गई गहन सफाई

अभियान के तहत वार्ड 15 स्टेशन रोड, वार्ड 36 अरगोड़ा एवं डिब्डीह, वार्ड 14 एफसीआई गोदाम रोड एवं मकचुनटोली, वार्ड 50 दिनकर नगर रोड, वार्ड 53 तुपुदाना, वार्ड 44 एजी कॉलोनी, वार्ड 24 पीपी कंपाउंड और वार्ड 11 प्रताप गली में नालियों की सफाई की गई। इसके अलावा वार्ड 48 बड़ा घाघरा, वार्ड 20 सेवा सदन, वार्ड 42 शुक्ला कॉलोनी एवं बायपास रोड, वार्ड 21 बड़ा तालाब, वार्ड 04 बरियातू और वार्ड 07 खोरहा टोली सहित अन्य क्षेत्रों में भी गहन सफाई अभियान चलाया गया।

नगर निगम
बारिश के बीच अलर्ट मोड में रांची नगर निगम।

सुपर सकर मशीन से भी हटाया गया जाम

वार्ड 03 के आशा श्री गार्डन क्षेत्र में नालियों से गाद निकालने के साथ डायवर्जन की सफाई कर जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया गया। वहीं वार्ड 13 बंगला कॉलोनी, काटाटोली और वार्ड 47 जोरार, नामकुम में सुपर सकर मशीन के जरिए जाम नालियों की सफाई की गई। इसके अलावा वार्ड 11 पुरुलिया रोड, वार्ड 41 धुर्वा, वार्ड 28 गंगा नगर और वार्ड 10 बर्धमान कंपाउंड से नाली जाम की शिकायतें निगम के कनेक्ट सेंटर पर मिलीं। इसके बाद क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) ने मौके पर कार्रवाई करते हुए समस्याओं का निष्पादन किया।

निगम ने नागरिकों से की अपील

रांची नगर निगम ने नागरिकों से बारिश के दौरान नालियों में कूड़ा-कचरा नहीं डालने की अपील की है। निगम ने जल निकासी से जुड़ी किसी भी समस्या की सूचना तत्काल देने को कहा है। नाली जाम, जलजमाव या जल निकासी से संबंधित शिकायत के लिए निगम के टोल फ्री नंबर 1800 570 1235 पर संपर्क किया जा सकता है। निगम के अनुसार, प्राप्त शिकायतों पर टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *