नोवामुंडी में भारी वाहनों में आग से हड़कंप, दो दिन पहले हुई थी चोरी

पश्चिमी सिंहभूम : नोवामुंडी थाना क्षेत्र में खड़े भारी वाहनों में आग लगने की घटनाओं से वाहन मालिकों की चिंता बढ़ गई है। दीपावली की रात कोटगढ़ ढाबा के पास खड़े एक ट्रेलर में आग लगने के बाद बीती देर रात सेंट मेरी स्कूल के

नोवामुंडी
आग से क्षतिग्रस्त हुआ वाहन।

अपनी भाषा में पढ़ें

पश्चिमी सिंहभूम : नोवामुंडी थाना क्षेत्र में खड़े भारी वाहनों में आग लगने की घटनाओं से वाहन मालिकों की चिंता बढ़ गई है। दीपावली की रात कोटगढ़ ढाबा के पास खड़े एक ट्रेलर में आग लगने के बाद बीती देर रात सेंट मेरी स्कूल के पास खड़े हाइवा के केबिन में आग लग गई। इस घटना में हाइवा का केबिन पूरी तरह जल गया। मिली जानकारी के अनुसार सेंट मेरी स्कूल के पास खड़ा हाइवा कुम्हार टोली निवासी बीरेंद्र पासवान का है। बीती देर रात करीब दो बजे स्थानीय लोगों ने वाहन मालिक को फोन कर आग लगने की सूचना दी। जानकारी मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। इसके बाद नोवामुंडी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और टाटा स्टील प्रबंधन को इसकी जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

Read More : SBI से HDFC तक 11 बैंकों के CSR फंड की होगी जांच, RTI से मांगा ब्योरा

समय रहते आग पर पाया काबू, टल गया बड़ा हादसा

आग पर समय रहते काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। हाइवा का अगला हिस्सा और टायर आग की चपेट में आने से बच गए। घटनास्थल के आसपास कई अन्य भारी वाहन भी खड़े थे। पास में ही सेंट मेरी स्कूल का भवन भी मौजूद है। ऐसे में आग फैलने पर बड़ा नुकसान हो सकता था। हाइवा मालिक के बेटे के मुताबिक, वाहन पिछले 10 से 15 दिनों से उसी जगह पर खड़ा था। दो दिन पहले अज्ञात लोगों ने हाइवा का टर्मिनेटर चोरी कर लिया था। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर वाहन की बैटरी पहले ही निकाल दी गई थी। ऐसे में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना से उन्होंने इनकार किया है।

पटाखे की चिंगारी से आग लगने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि पटाखे की चिंगारी से हाइवा में आग लगी होगी। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। नोवामुंडी थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि आग लगने की वजह और घटना से जुड़े लोगों का पता लगाया जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *