RIMS में साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य, निर्देश जारी

रांची : रिम्स में चिकित्सकों और कर्मचारियों की कमी दूर करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा लक्ष्य तय किया है। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को रिम्स सेलेक्शन कमेटी की बैठक

RIMS

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : रिम्स में चिकित्सकों और कर्मचारियों की कमी दूर करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा लक्ष्य तय किया है। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को रिम्स सेलेक्शन कमेटी की बैठक हुई, जिसमें साल के अंत तक सभी जरूरी टीचिंग पद भरने और HMIS को 100 प्रतिशत लागू करने का निर्देश दिया गया। बैठक में रिम्स में चिकित्सकों एवं कर्मियों की मौजूदा स्थिति, रिक्त पदों और संस्थान की मानव संसाधन जरूरतों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान विभिन्न विभागों में कर्मचारियों की वास्तविक आवश्यकता के अनुसार पदों के पुनर्गठन पर भी चर्चा हुई।

Read More : रांची में POCSO एक्ट पर जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को दी कानूनी जानकारी

मानव संसाधन ढांचे को किया जाएगा रिस्ट्रक्चर

अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने निर्देश दिया कि रिम्स में सृजित पदों और वर्तमान में कार्यरत चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की संख्या का समग्र आकलन किया जाए। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों की वास्तविक जरूरत के अनुसार पदों का रेशनलाइजेशन करते हुए रिम्स के मानव संसाधन ढांचे को रिस्ट्रक्चर किया जाए। सभी पदों की आवश्यकता का आकलन करने के बाद संबंधित प्रस्ताव संचिका के माध्यम से प्रस्तुत करने का निर्देश भी दिया गया।

टीचिंग और अन्य पदों पर हुई चर्चा

बैठक में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर समेत अन्य टीचिंग पदों पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके अलावा एएनएम, जीएनएम और अन्य कर्मचारियों के पदों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। अपर मुख्य सचिव ने पदोन्नति के लिए स्पष्ट और पारदर्शी क्राइटेरिया निर्धारित करने तथा उसका ड्राफ्ट तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के अंत तक रिम्स में टीचिंग के सभी आवश्यक पद भरने का लक्ष्य रखा जाए। इसके लिए भर्ती और नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़े सभी जरूरी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने को कहा गया।

RIMS में 100% HMIS लागू करने का निर्देश

बैठक में रिम्स में हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (HMIS) को 100 प्रतिशत लागू करने पर भी जोर दिया गया। अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि रिम्स के सभी विभागों में HMIS का पूर्ण रूप से उपयोग सुनिश्चित किया जाए। सभी विभागाध्यक्षों को अपने-अपने विभाग में 100 प्रतिशत HMIS लागू कराने की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए HMIS का प्रभावी और अनिवार्य उपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए। बैठक में अपर सचिव शशि प्रकाश, रिम्स निदेशक डॉ. डीके सिंह, सहायक निदेशक बाघमारे प्रसाद कृष्ण, विभाग के संयुक्त सचिव ललित मोहन शुक्ला, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. पी. भट्टाचार्य और रिम्स के डॉ. हिरेंद्र बिरूवा समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *