सुदिव्य सोनू के आवास से शुरू हुआ पवित्र रक्षाबंधन अभियान

रांची : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से बुधवार को पवित्र रक्षाबंधन एवं खुशी प्राप्त अभियान की शुरुआत झारखंड सरकार के खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आवास से हुई। अभियान का उद्देश्य समाज में शांति, पवित्रता, सकारात्मक सोच और खुशहाल

रक्षाबंधन अभियान

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से बुधवार को पवित्र रक्षाबंधन एवं खुशी प्राप्त अभियान की शुरुआत झारखंड सरकार के खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आवास से हुई। अभियान का उद्देश्य समाज में शांति, पवित्रता, सकारात्मक सोच और खुशहाल जीवन का संदेश पहुंचाना है। इस अवसर पर संस्था की संचालिका बीके राजमती दीदी ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को ईश्वरीय रक्षासूत्र बांधा और अंगवस्त्र भेंट किया। उन्होंने मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और सफल जनसेवा के लिए मंगलकामना की।

Read More : RIMS में साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य, निर्देश जारी

रक्षाबंधन को बताया पवित्रता और शांति का संदेश

बीके राजमती दीदी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं है। यह पवित्रता, प्रेम, शांति और आत्मिक शक्ति का संदेश देने वाला पर्व भी है। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से लोगों को सकारात्मक सोच और तनावमुक्त जीवन के लिए प्रेरित किया जाएगा।

30 अगस्त तक चलेगा अभियान

बीके राजमती दीदी ने बताया कि 19 से 30 अगस्त 2026 तक चलने वाले इस अभियान के दौरान रांची के अलावा रामगढ़, हजारीबाग, बड़कागांव और बोकारो सहित विभिन्न जिलों और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को ईश्वरीय रक्षासूत्र बांधा जाएगा। इस दौरान लोगों को राजयोग मेडिटेशन और आध्यात्मिक ज्ञान के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

‘खुशी प्राप्त अभियान’ का उद्देश्य

‘खुशी प्राप्त अभियान’ के तहत लोगों को जीवन में शांति, प्रेम, आनंद और सकारात्मकता अपनाने का संदेश दिया जाएगा। अभियान के जरिए अधिक से अधिक लोगों को आध्यात्मिक जीवन से जोड़ने और तनावमुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *