रांची: साहित्य के क्षेत्र में मौलिक सृजन और रचनात्मक योगदान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित ‘मुंशी प्रेमचंद राष्ट्रीय साहित्य सृजन सम्मान–2026’ अभियान के अंतर्गत लेखिका सुकेशी कर्मकार को सम्मान-पत्र प्रदान किया गया है। यह सम्मान कला साहित्य दर्पण प्रकाशन मंच द्वारा आयोजित 40 दिवसीय राष्ट्रीय साहित्यिक सृजन एवं सम्मान अभियान के तहत दिया गया।
also read :रांची में पुलिस ने सुनीं लोगों की समस्याएं, 184 शिकायतों का समाधान
इस अभियान का आयोजन 1 अक्टूबर से 9 नवंबर 2026 तक किया जा रहा है। इसके अंतर्गत साहित्यकारों को अपनी मौलिक साहित्यिक रचनाएं प्रस्तुत करने और साहित्य-सृजन के माध्यम से अपनी पहचान स्थापित करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
सुकेशी कर्मकार साहित्य के प्रति अपनी रुचि और लेखन के माध्यम से विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक विषयों को अभिव्यक्त करती रही हैं। उनकी रचनाएं विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं। साहित्यिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी भाषा, समाज और संस्कृति से जुड़े विषयों के प्रति उनकी रुचि को दर्शाती है।
also read : झारखंड में भारी बारिश और वज्रपात का खतरा, 15 जिलों में अलर्ट



