श्री राम लला पूजा समिति द्वारा आज रांची जिला स्कूल प्रांगण में खूंटी पूजन संपन्न

श्री राम लला पूजा समिति पंडाल में दुर्गा पूजा पर भक्त वाराणसी के स्वरवेद महामंदिर धाम के प्रारूप का दर्शन कर सकेंगे रांची। श्री राम लला पूजा समिति, रांची के तत्वावधान में बुधवार को शहीद चौक स्थित रांची जिला स्कूल प्रांगण में श्री दुर्गा पूजा

श्री राम लला

अपनी भाषा में पढ़ें

श्री राम लला पूजा समिति पंडाल में दुर्गा पूजा पर भक्त  वाराणसी के स्वरवेद महामंदिर धाम के प्रारूप का दर्शन कर सकेंगे
रांची। श्री राम लला पूजा समिति, रांची के तत्वावधान में  बुधवार को शहीद चौक स्थित  रांची जिला स्कूल प्रांगण में श्री दुर्गा पूजा आयोजन  हेतु खूंटी पूजन का कार्यक्रम विधि-विधान से संपन्न किया गया। इस अवसर पर समिति समिति के संरक्षक चंद्रदेव प्रसाद सिंह व अध्यक्ष अशोक चौधरी  अध्यक्षता में एवं  कुणाल अजमानी जी के नेतृत्व में आयोजित इस पूजन में समिति के सभी सदस्य शामिल हुए।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अशोक चौधरी, महासचिव कुणाल अजमानी ने बताया की गत दो वर्षों से श्री राम लला पूजा समिति श्री दुर्गा पूजा का आयोजन बड़े ही धूमधाम से मनाता आ रहा है । इस बार भी हम सभी तन मन और धन के साथ श्री दुर्गा पूजा का आयोजन बड़े ही धूम धाम से मनाएंगे।
इस बार श्री रामलला पूजा समिति के तृतीय वर्ष पर रांची जिला स्कूल के प्रांगण में स्वरवेद महामंदिर धाम (वाराणसी)का प्रारूप हम दशहरे के शुभ अवसर पर लेकर आ रहे है। श्री चौधरी व आजमानी ने बताया कि अयोध्या के श्री राम मंदिर के प्रारूप के संग 2024 में हमने श्री दुर्गापूजा के प्रथम वर्ष में प्रवेश किया था।द्वितीय वर्ष (2025) रांची जिला स्कूल के प्रांगण में स्वामीनारायण मंदिर भुज( गुजरात) के प्रारूप को लोगों के समक्ष प्रस्तुत किया था ।लाखों लाख की संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने इन दोनों मंदिरों का अवलोकन कर समिति के पूजा पंडाल की सराहना की थी ।
 
स्वरदेव  महामन्दिर के प्रारूप को बनाने में 60 दिन लगेंगे
 समिति के अध्यक्ष  अशोक चौधरी ने बताया कि स्वरदेव  महामंदिर के निर्माण और क्षमता सहित वास्तु कला का उल्लेख  और महामंदिर  की विशेषता  वाराणसी के सारनाथ से 4 किलोमीटर की दूरी पर उमरा गांव है जहां यह विशाल और सुंदर स्वरवेद महामंदिर धाम कई वर्षों की मेहनत के बाद 2023 में बनकर तैयार हुआ है। लगभग 3 लाख वर्ग फुट के कुल क्षेत्रफल में फैला यह सात मंजिला विशाल संरचना महामंदिर दुनिया का सबसे बड़ा ध्यान केंद्र है।
जहां एक साथ 20000 लोग बैठकर ध्यान कर सकते हैं इसकी ऊंचाई 180 फिट है निर्माण की झलक इसकी दीवारों पर मकराना संगमरमर और गुलाबी बलुआ पत्थर का इस्तेमाल कर किया गया है। जिन पर स्वरवेद के हजारों श्लोक दीवारों पर उत्कीर्ण है।यह मंदिर हजारों वर्षों तक  आध्यात्मिक रूप से ऊर्जावान बना रहेगा ।
वही स्वरवेद महामंदिर धाम का उद्घाटन भारत के  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के हाथों 2023 में 100 वे वार्षिकोत्सव के अवसर पर किया गया था। इस मंदिर के अंदर  छोटी-छोटी कलाकृतियों का संगम है जिसे हम देखकर आत्मसात करेंगे। मंदिर के गर्भगृह में स्वामी जी की मूर्ति है।अलौकिक अद्भुत महामंदिर को सूर्य  प्रकाश में देख हम अभिभूत होंगे। वहीं रात्रि में रोशनी के कई कलर में मंदिरों का स्वरूप ओर भी सुंदर दिखायी देगा।
समिति के मुख्य संरक्षक रक्षा राज्श् मंत्री संजय सेठ, संरक्षक दीपक प्रकाश, प्रदीप  वर्मा
रामलाल पूजा समिति के मुख्य संरक्षक संजय सेठ ,संरक्षक दीपक प्रकाश, प्रदीप वर्मा, योगेंद्र प्रसाद, राजेश कश्यप, संजय यादव, सी पी सिंह और नवीन जायसवाल है।
खूंटी पूजन में ये रहे उपस्थित
समिति संरक्षक सी पी सिंह ,अध्यक्ष अशोक चौधरी, महासचिव कुणाल आजवानी, प्रकाश धेलिया, धीरज तनेजा, रोहित अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, राजू पोद्दार, सागर कुमार, भावेन राठौर,दीपक चौधरी, मनीष लोधा, प्रमोद सारस्वत ,बादल सिंह ,रवि प्रकाश टूंना, राजीव कुमार, रोहित पांडेय,सुनील जायसवाल, रोहित पांडेय, नीलम चौधरी, अनिल चौधरी,निर्मल जालान,सोनू भारद्वाज, अनिल चौधरी, राजीव टांटिया, कृष्णा अग्रवाल, शुभम मित्तल,अमन प्रकाश,सहित काफी संख्या में सदस्य मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *