श्रावणी मेला 2026: कांवरियों की भारी भीड़ होने पर बिहार में ही रोके जाएंगे वाहन, रूट और सुरक्षा को लेकर दोनों राज्यों की पुलिस ने बनाई रणनीति

रांची। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए झारखंड और बिहार पुलिस ने मिलकर एक बड़ा ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। आगामी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए दोनों

रांची। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए झारखंड और बिहार पुलिस ने मिलकर एक बड़ा ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। आगामी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए दोनों राज्यों की पुलिस के बीच एक महत्वपूर्ण ‘अंतर्राज्यीय यातायात समन्वय बैठक’ आयोजित की गई. इस बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेलहर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर देवघर, अंचल निरीक्षक बांका सहित जसीडीह, रिखिया, चांदन, कटोरिया और बेलहर के थाना प्रभारियों ने हिस्सा लिया।

झारखंड के होल्डिंग पॉइंट्स भरते ही बिहार में रोकी जाएगी भीड़
बैठक में भीड़ नियंत्रण को लेकर बेहद महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिया गया। इसके तहत, श्रावणी मेले के दौरान यदि देवघर (झारखंड) में कांवरियों की भीड़ अत्यधिक बढ़ जाती है और झारखंड क्षेत्र में बनाए गए सभी पांच होल्डिंग पॉइंट्स पूरी तरह भर जाते हैं, तो श्रद्धालुओं को बिहार की सीमा में ही सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया जाएगा। ऐसा इसलिए किया जाएगा ताकि देवघर और आस-पास के रूट पर भीड़ के बहाव को सही तरीके से नियंत्रित किया जा सके और किसी भी तरह की अव्यवस्था न फैले।


डबल और ट्रिपल डेकर वाहनों पर सख्ती, क्षमता से अधिक यात्री मिले तो खैर नहीं

सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस इस बार बेहद कड़ा रुख अपनाने जा रही है। बिहार के विभिन्न जिलों से आने वाले कांवरियों, विशेषकर डबल डेकर और ट्रिपल डेकर वाहनों पर पैनी नजर रखी जाएगी। अक्सर देखा जाता है कि इन वाहनों में क्षमता से अधिक संख्या में श्रद्धालु जोखिम उठाकर यात्रा करते हैं, जिससे बड़ी सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संभावित हादसों को टालने के लिए ऐसे ओवरलोडेड और नियम तोड़ने वाले वाहनों को बिहार के विभिन्न जिलों में ही आगे बढ़ने से रोक दिया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.