जमशेदपुर में पहली बार दिखा दुर्लभ ब्राउन वाइन स्नेक, जानें इसकी खासियत

जमशेदपुर : साकची के आम बगान इलाके में एक ऐसा सांप मिला, जिसे देखकर लोग भी हैरान रह गए। यहां पहली बार ब्राउन वाइन स्नेक नजर आया। सांप मिलने की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की उत्सुकता बढ़ गई। सूचना मिलते ही स्नेक रेस्क्यू

ब्राउन वाइन स्नेक
दुर्लभ ब्राउन वाइन स्नेक।

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर : साकची के आम बगान इलाके में एक ऐसा सांप मिला, जिसे देखकर लोग भी हैरान रह गए। यहां पहली बार ब्राउन वाइन स्नेक नजर आया। सांप मिलने की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की उत्सुकता बढ़ गई। सूचना मिलते ही स्नेक रेस्क्यू टीम जमशेदपुर के संस्थापक और रेस्क्यूअर चंदन पाठक मौके पर पहुंचे। उन्होंने सावधानी से सांप को पकड़ा और फिर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। ब्राउन वाइन स्नेक का वैज्ञानिक नाम अहेटुल्ला पलवरुलेंटा (Ahaetulla pulverulenta) है। यह सांप काफी पतला और लंबा होता है। ज्यादातर पेड़ों पर ही रहता है।

Read More : झारखंड को मिल सकती हैं 7 नई लोकसभा सीटें, ST-SC आरक्षण में भी बदलाव संभव

पेड़ों और झाड़ियों में रहता है ब्राउन वाइन स्नेक

ब्राउन वाइन स्नेक को वृक्षवासी सांप माना जाता है। यह आमतौर पर पेड़ों, झाड़ियों और घनी वनस्पतियों में पाया जाता है। छिपकलियां और छोटे जीव इसका मुख्य भोजन हैं। इसका शरीर काफी पतला और लंबा होता है। भूरे रंग की वजह से यह पेड़ों की टहनियों और सूखी लताओं के बीच आसानी से छिप जाता है। ब्राउन वाइन स्नेक सामान्यतः शर्मीले स्वभाव का होता है। खतरा महसूस होने पर यह सामना करने के बजाय वहां से बचकर निकलने की कोशिश करता है। यह आमतौर पर इंसानों से दूरी बनाकर रहना पसंद करता है। हालांकि, किसी भी जंगली सांप को बिना विशेषज्ञ की मदद के छूना या पकड़ना सुरक्षित नहीं है।

चंदन पाठक ने लोगों से की सावधानी बरतने की अपील

स्नेक रेस्क्यूअर चंदन पाठक ने लोगों से अपील की है कि सांप दिखाई देने पर घबराएं नहीं और उसे मारने की कोशिश न करें। उन्होंने लोगों को सांप से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और इसकी सूचना प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यूअर को देने की सलाह दी है, ताकि सांप और इंसान दोनों सुरक्षित रह सकें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *