कोडरमा-गिरिडीह रोड पर भीषण हादसा, दो की मौत

कोडरमा : कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर रायडीह मोड़ के पास हाइवा और ऑटो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि

कोडरमा
हादसे के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़।

अपनी भाषा में पढ़ें

कोडरमा : कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर रायडीह मोड़ के पास हाइवा और ऑटो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, हाइवा (जेएच 10 सीक्यू 2093) नवलशाही से डोमचांच की ओर जा रहा था। वहीं, ऑटो (जेएच 02 बीएक्स 8155) डोमचांच से नवलशाही की तरफ आ रहा था। इसी दौरान रायडीह मोड़ के पास दोनों वाहनों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल, कोडरमा पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई।

Read More : जमशेदपुर में पहली बार दिखा दुर्लभ ब्राउन वाइन स्नेक, जानें इसकी खासियत

चालक की हालत गंभीर

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र स्थित नूरी मस्जिद निवासी अकबर अली और डोमचांच के फुलवरिया स्थित रामनगर निवासी 55 वर्षीय जीवन मेहता उर्फ मंगरू मेहता के रूप में हुई है। वहीं, घायल ऑटो चालक की पहचान तिलैया थाना क्षेत्र के भादोडीह निवासी सलीम के रूप में की गई है। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया।

हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

दो लोगों की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन बाधित हो गया। सड़क जाम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम हटाने के प्रयास में जुट गई। वहीं, दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *