तमाड़ से 200 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

रांची: राजधानी रांची में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और रांची पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। टीम ने तमाड़ थाना क्षेत्र के डोड़ेया मोड़ के पास छापेमारी कर करीब 200 किलो गांजा बरामद किया है। मौके से दो

दो तस्कर गिरफ्तार

अपनी भाषा में पढ़ें

 रांची:  राजधानी रांची में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और रांची पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। टीम ने तमाड़ थाना क्षेत्र के डोड़ेया मोड़ के पास छापेमारी कर करीब 200 किलो गांजा बरामद किया है। मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना मिलने के बाद एनसीबी और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने तमाड़ इलाके में जांच अभियान चलाया। इसी दौरान डोड़ेया मोड़ के पास ओडिशा नंबर का एक संदिग्ध पिकअप वैन को रोककर तलाशी ली गई। टीम ने वाहन में छिपाकर रखी गई गांजे की बड़ी खेप बरामद की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन चालक और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही बरामद गांजे को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल पुलिस और एनसीबी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। साथ ही तस्करी के नेटवर्क और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

also read :परिसीमन बिल पर JMM का बड़ा ऐलान, आदिवासी-मूलवासी के हितों से खिलवाड़ हुआ तो सड़क से सदन तक होगा विरोध

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *