सेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 24,100 के नीचे; ऑटो-रियल्टी शेयरों ने बढ़ाया दबाव

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। वैश्विक अनिश्चितता के बीच निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया, जिससे घरेलू बाजार गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आया।सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कमजोरीसुबह 9:18 बजे

अपनी भाषा में पढ़ें


अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। वैश्विक अनिश्चितता के बीच निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया, जिससे घरेलू बाजार गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आया।

सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कमजोरी

सुबह 9:18 बजे तक बीएसई सेंसेक्स 388.16 अंक यानी 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ 77,228.24 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 102 अंक यानी 0.42 फीसदी फिसलकर 24,109.10 पर पहुंच गया।

व्यापक बाजार में भी दबाव

केवल प्रमुख सूचकांकों ही नहीं, बल्कि व्यापक बाजार में भी कमजोरी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स करीब 0.37 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स लगभग 0.57 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। इससे संकेत मिलता है कि बिकवाली का दबाव मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बना हुआ है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.