अहमदाबाद। अहमदाबाद सहित पूरे गुजरात में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकलने में अब केवल 2 दिन का समय शेष है। इस बड़े उत्सव से ठीक पहले गुजरात एटीएस (ATS) ने सुरक्षा के मद्देनजर एक बड़ी सफलता हासिल की है।
एटीएस की टीम ने सिद्धपुर से 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे गहन पूछताछ की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 जुलाई को अहमदाबाद, भावनगर, वडोदरा, पाटन और राजकोट सहित कई शहरों में रथयात्रा निकाली जाएगी।



