झारखंड ग्रामीण बैंक के वरीय अधिकारियों ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

रांची: सीएम हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष मदन मोहन बरियार, महाप्रबंधक (GM) सिंकू कुमार परिरा एवं सहायक महाप्रबंधक (AGM) संजय कुमार ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर सीएम एवं बैंक के अधिकारियों

सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: सीएम हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष  मदन मोहन बरियार, महाप्रबंधक (GM)  सिंकू कुमार परिरा एवं सहायक महाप्रबंधक (AGM)  संजय कुमार ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर सीएम एवं बैंक के अधिकारियों के बीच राज्य के विकास, बैंकिंग सेवाओं के विस्तार तथा आम नागरिकों तक बैंकिंग सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने सहित विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई।

सीएम हेमन्त सोरेन ने झारखंड ग्रामीण बैंक की भूमिका एवं कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार झारखंड के सर्वांगीण विकास और आम लोगों के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए एक विशेष विजन के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना सहित राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। इस दिशा में बैंकिंग संस्थानों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है।

also read : टेरर फंडिंग मामलाः आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेस के GM संजय जैन को हाईकोर्ट से मिली जमानत

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *