डी ए वी नंदराज पब्लिक स्कूल, बरियातू ने मनाया अपना वार्षिकोत्सव

रांची: डी ए वी नंदराज पब्लिक स्कूल, बरियातू ने 3500 छात्र – छात्राओं – अभिभावकों, आई ए एस, आई पी एस , एन सी सी के अधिकारियों, सी बी एस ई के प्रतिनिधियों, शैक्षिक अधिकारियों, डालसा के अधिकारियों,डाक्टरों, गणमान्य दानी पूंजीपतियों के साथ अपना वार्षिकोत्सव

डी ए वी नंदराज

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची:  डी ए वी नंदराज पब्लिक स्कूल, बरियातू ने 3500 छात्र – छात्राओं – अभिभावकों, आई ए  एस, आई पी एस ,  एन सी सी के अधिकारियों, सी बी एस ई के प्रतिनिधियों, शैक्षिक अधिकारियों, डालसा के अधिकारियों,डाक्टरों,  गणमान्य दानी पूंजीपतियों के साथ अपना वार्षिकोत्सव मनाया।

also read : झारखंड ग्रामीण बैंक के वरीय अधिकारियों ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

समारोह के मुख्य अतिथि  आई ए एस  राजेश प्रसाद,डायरेक्टर,  सेकेंडरी एजुकेशन,  एन सी सी के पदाधिकारी ,  डालसा प्रतिनिधि , झारखंड सरकार के अनेक विभागों के अधिकारी गण, शहर के प्रतिष्ठित महानुभाव, आर्य ज्ञान प्रचार समिति के अधिकारी  प्रेम प्रकाश आर्य, राजेंद्र आर्य, आर्यसमाज के प्रधान संजय पोद्दार, मंत्री  अजय आर्य, दिवाकर देव सदस्य , संजय जैन , पूर्व प्रिंसिपल एस के मिश्रा,  एस के सिन्हा, एस के राय,  मनोज मिश्रा, वृद्धाश्रम के सदस्य गण, बच्चों के माता-पिता आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर 200 बच्चों को उनके प्रतिभा को देखते हुए सम्मानित किया गया। साथ ही कुछ पूर्व वर्षों में पास हुए बच्चों को , कुछ विभिन्न क्षेत्रों में सम्मान रखने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रेस से संबंधित शुभचिंतकों को, अच्छे मानवीय मूल्यों पर काम करने वाले समाचार पत्रों के अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।

also read: कृष्ण रम्भा सह दीपोत्सव एकादशी महापर्व पर रंग- बिरंगी रोशनी से जगमगाया श्याम मंदिर

रंगारंग कार्यक्रम में शुभागमन , तत्वमसि ( पंच तत्व – जो वैदिक शिक्षा की नींव है पर आधारित डांस ) ,शक्ति ( नारी शक्ति को प्रदर्शित करती हुई) , वीर गाथा,कंथा ,अंधेर नगरी,  मैजिकल सर्कस, अखरा ( झारखंड की आत्मा) ने भी  तालियां बटोरी।जब बच्चों ने रश्मिरथी पर आधारित कृष्ण की चेतावनी प्रस्तुत किया तो पुरी सभा लातियों की गड़गड़ाहट से भर उठा । संकेत था न सुनने वाले को सुनाया नहीं जा सकता।
सर्व प्रथम दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। बच्चों ने इस अवसर पर इन्स्टूमेंटल प्रस्तुति उपस्थित किया , जिसकी काफी सराहना हुई। आर्य ज्ञान प्रचार समिति के अध्यक्ष ,सदा परोपकारी कार्यों में समर्पित शत्रुघ्न लाल गुप्ता एवं आर्यसमाज रांची की आजीवन संरक्षिका श्रीमती सुशीला गुप्ता को मुख्य अतिथि ने विशिष्ट आजीवन नि: स्वार्थ सेवा सम्मान  से सम्मानित किया।
अपने स्वागत भाषण में विद्यालय के प्राचार्य डा रवि प्रकाश तिवारी ने  कहा कि यह महोत्सव बच्चों के परिश्रम का परिणाम है जिसे आप देखेंगे। हम इस प्रांगण में आप सबों का हृदय से स्वागत करते हैं। हमारे बच्चे देश स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं, राज्यस्तरीय और शहर स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं, पुरस्कार ला रहे हैं। न केवल पढ़ाई में बल्कि ए आई , हेल्थकेयर , ड्रोन निर्माण आदि विशेष शिक्षाओं को ले रहे हैं। हम स्पोर्ट्स कांप्लेक्स भी बनाने के लिए प्रयत्नशील हैं।
प्रतियोगिताओं में भी हमारे बच्चे काफी आगे हैं। गीता प्रतियोगिता में 60 बच्चों ने पुरस्कार प्राप्त किया। इनोवेशन में भी दिल्ली से बच्चों ने पुरस्कार लिया है। परन्तु हम यह भी चाहते हैं कि  हमारे बच्चे चरित्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।  हम आशा करते हैं कि आगे भी हमारे अभिभावक हमारे साथ रहेंगे तभी हम स्कूल को शीर्ष पर ले जा पाएंगे। ज्यादा समय न लेता हुआ आपसे आग्रह है कि आप रंगारंग कार्यक्रम का आनन्द लें। एक बार पुनः आप सबों का स्वागत करता हूॅं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों का परिश्रम काफी सराहनीय है । हमारे जमाने में इतने इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं होते थे । आज आप जो चाहें बन सकते हैं। सभी साधन आपके पास है । हम आपके मंगलमय जीवन की कामना करते हैं।
अब विशिष्ट अतिथि ने कहा कि मुझे म्यूजिक डिपार्टमेंट, ए आई की पढ़ाई,ड्रोन निर्माण आदि विषयों के बारे में बताया गया है वहीं आपके पास विशाल यज्ञशाला भी है । यह बताता है कि आप आधुनिक शिक्षा के साथ साथ अपनी सभ्यता संस्कृति के प्रति भी गंभीर हैं। इसके लिए मैं आप सबों को बधाई देता हूं।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए विद्यालय के प्रधान प्रेम प्रकाश आर्य ने कहा कि हमारा उद्देश्य सभ्य,
संस्कारवान बच्चों का निर्माण करना है और हम इसी उद्देश्य से विशाल यज्ञशाला, महर्षि दयानंद की मूर्ति आदि लगवाए हैं ; जिससे बच्चे प्रेरणा लें। यहां आए हुए सभी अधिकारियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हैं
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *