अनोखा जो भी हुआ श्याम तेरे द्वार हुआ……तुम हमारे थे प्रभु जी हम तुम्हारे हैं….. भजन पर थिरके भक्त
रात्रि 9 बजे श्री श्याम प्रभु के जयकारों के बीच अखण्ड ज्योत प्रज्वलित कर श्री श्याम मण्डल के सदस्यों द्वारा गणेश वन्दना के संगीतमय संकीर्तन प्रारम्भ किया गया । इसके बाद भजन कलाकारों द्वारा साज के साथ भजन अनोखा जो भी हुआ श्याम तेरे द्वार हुआ……तुम हमारे थे प्रभु जी हम तुम्हारे हैं….. जैसे कई भजनों की प्रस्तुति से पूरा मंदिर परिसर और आस-पास का माहौल पूरी तरह से श्याममय हो गया था। जहां भक्त बाबा के दरबार में नृत्यकर अपनी अर्जी लगाकर अपने और अपने परिवार की खुशहाली, समृद्धि की कामना की।
बाबा को लगा मिष्ठटान का भोग
कार्यक्रम को सफल बनाने में ये रहे शामिल
चन्द्र सारस्वत , ओम जोशी , गोपी किशन ढांढनीयां, चन्द्र प्रकाश बागला , धीरज बंका , नितेश केजरीवाल , प्रियांश पोद्दार , विकाश पाड़िया , जीतेश अग्रवाल , अजय साबू का सहयोग रहा । यह जानकारी सुमित पोद्दार ने दी।



